वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशुधन को निरोग बनाने और नस्ल सुधार के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरूआत की। पशुधन को स्वस्थ बनाने पर 13000 करोड़ खर्च होंगे, जिसमें साल में दो बार टीकाकरण किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान का बटन दबाकर शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर से पहले सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए भी देशवासियों से सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री ने 1059 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
मथुरा की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित पशु आरोग्य मेले में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पशुधन के बिना देश की अर्थव्यवस्था और गांव नहीं चल सकते। इसलिए सरकार ने 100 दिन के भीतर जो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं उनमें एक पशुओं को निरोग बनाने का भी है।
4 of 5
पीएम मोदी का स्वागत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
दुधारू पशुओं की गुणवत्ता सुधारी जा रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले दिनों में दूध उत्पादों में 7 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे किसानों की आय में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि धरती को सेहतमंद बनाना है तो प्लास्टिक का प्रयोग खत्म करना होगा।
कूड़े से प्लास्टिक अलग करने वाली महिलाओं से बात करते पीएम मोदी
- फोटो : ani
पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि 2 अक्तूबर को गांधी जी की 150वीं जयंती से पहले सभी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने घरों से खत्म कर दें। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2019 का भी शुभारंभ मथुरा से किया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने गायों का ऑपरेशन भी देखा। गायों के पेट से 20 किलो तक पॉलिथीन निकाली गई। कूड़े से प्लास्टिक अलग करने वाली महिलाओं से भी मोदी मिले और पूरी प्रक्रिया को समझा भी।