जनकपुरी महोत्सव में रंग-बिरंगी रोशनी, प्रभावशाली ध्वनि और पार्श्व संगीत के बीच कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया। लंका दहन के दृश्य में अग्नि और प्रकाश के विशेष प्रभाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
1 of 4
जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित नाटक रघुवंशी रघुनंदन में मंचन करते कलाकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जनकपुरी महोत्सव में जानकी की विदाई के बाद भी मिथिला की धरती पर रामकथा की गूंज बनी रही। भावना एस्टेट में शनिवार शाम रामायण पर आधारित नाटक रघुवंशी रघुनंदन का मंचन किया गया। आधुनिक तकनीक, प्रभावशाली प्रकाश-संयोजन और बॉलीवुड कलाकारों के अभिनय से सजी प्रस्तुति में रामायण के प्रसंग जीवंत हो उठे। मंच पर उड़ते राक्षस, अग्नि की लपटों के बीच युद्ध और श्रीराम-जानकी विवाह के दृश्य देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। करीब डेढ़ घंटे तक पूरा वातावरण राममय बना रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाडी संगीत मेकर की ओर से प्रस्तुत नाटक में अयोध्या के राजमहल से लेकर युद्धभूमि तक के दृश्यों को आधुनिक तकनीक के जरिए साकार किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, प्रभावशाली ध्वनि और पार्श्व संगीत के बीच कलाकारों ने रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया। लंका दहन के दृश्य में अग्नि और प्रकाश के विशेष प्रभाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वहीं, श्रीराम और माता जानकी के विवाह का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों से सजे मंच ने विवाहोत्सव की दिव्यता को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलाकारों ने निभाए रामायण के प्रमुख पात्र
नाटक में प्रभु श्रीराम की भूमिका गौरव खन्ना ने निभाई। लक्ष्मण के रूप में राजन मोदी, सीता के रूप में प्राची और हनुमान के पात्र में बिंदु दारा सिंह नजर आए। वहीं, आर्यन बब्बर ने रावण की भूमिका में प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा। नाटक के माध्यम से भक्ति, त्याग, मर्यादा और धर्म के संदेश को भी सामने रखा गया।
नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समिति ने सहयोगियों का जताया आभार
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों और महिला समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने राजा दशरथ संजय सिंघल, रानी कौशल्या, राजा जनक अशोक कुमार गोयल और रानी सुनयना लता गोयल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संतोष कटारा, मनोज बंसल, संजय गोयल, अजय अवागढ़, नरेंद्र सिंह सेंगर, अशोक गुप्ता, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, हितेश लवानियां, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य और महिला समिति की पदाधिकारी मौजूद रहीं।