बाथरूम में बेहोश मिले थे चारों लोग
- फोटो : अमर उजाला
20 मिनट तक चला बचाव कार्य
मकान में धुएं के बीच फंसे परिवार को बचाने के लिए पुलिस और दमकलकर्मियों ने खूब कवायद की। सवा तीन बजे सूचना मिलने पर फायर स्टेशन ऑफिसर अमर सिंह पाल, लीडिंग फायरमैन सागर गुप्ता, फायर मैन मुन्ना सिंह, कमलेश स्वामी, मनवीर, अभय कुमार, महेश और अवधेश के साथ थानाध्यक्ष रकाबगंज राकेश कुमार पहुंचे थे। पहले गैराज का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। मगर, सफलता नहीं मिली। इस पर सीढ़ी लगाकर बालकनी पर जाने की कोशिश की। मगर, खिड़की का दरवाजा नहीं टूटा। बाद में मुख्य दरवाजे से घर में दाखिल हुए। धुएं में अंदर जाने की वजह से दमकलकर्मी कमलेश स्वामी की हालत बिगड़ गई। उनको बाहर निकाला गया। 20 मिनट में परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया।