फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लापरवाही: मथुरा में छूट के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़, कोविड गाइडलाइन तार-तार

Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
घीया की मंडी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना संक्रमण बेकाबू रफ्तार से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग गंभीर नहीं है। शुक्रवार को भरतपुर गेट के समीप घीया मंडी में ऐसी तस्वीरें देखी गईं। यहां सुबह जब छूट के दौरान दुकानें खुलीं तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे कोविड गाइडलाइन तार-तार हो गई। कई लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी भी नहीं दिखाई दिए। लोग अपनी मनमर्जी से आ-जा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
बाजार में बिना मास्क के लोग - फोटो : अमर उजाला
जिले में 30 अप्रैल की रात से कोरोना कर्फ्यू लागू है। इसमें सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट है। शहर में सुबह सात से नौ बजे तक किराना की दुकानें खोलने की अनुमति है। इस दौरान खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार की सुबह घीया मंडी में ऐसे ही हालात बन गए। लोग बिना मास्क के आ-जा रहे थे। कई लोग गलत तरीके से मास्क लगाए हुए थे। किसी की गर्दन पर मास्क था तो किसी के मुंह से नीचे। 
विज्ञापन

3 of 5
लॉकडाउन के दौरान सड़क पर लोग - फोटो : अमर उजाला
घीया मंडी ही नहीं अन्य बाजारों में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर ग्राहक बिना मास्क के बाजारों में नजर आते हैं, वहीं दुकानदार भी मास्क का प्रयोग कम ही कर रहे हैं। इसके साथ ही दुकानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं है। दुकानों पर दो गज की दूरी के लिए गोले भी नहीं बनाए गए हैं। शहर के मेडिकल की दुकान, सब्जी बाजार, राशन की दुकान आदि पर बिना रोक टोक कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना की जा रही है।

4 of 5
घीया की मंडी में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छूट के दौरान बाजारों में उमड़ रही भीड़ का कारण लॉकडाउन बढ़ने का डर भी माना जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में जिस गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों को लॉकडाउन बढ़ने का भय सताने लगा है। कुछ लोग सामान का स्टॉक भी करने लगे हैं। बीते साल की तरह इस बार भी परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए लोग बाजारों में जमकर खरीदारी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेकिंग करती मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल और कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने के लिए पैदल भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाए हुए मिले 55 व्यक्तियों से 1000 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने शहर के होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, भरतपुर गेट आदि बाजारों का भी निरीक्षण किया। लोगों से अपील की गई कि अनावश्यक सड़कों पर न निकले। कोविड गाइडलाइन का पालन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें