गौरव चिटकारा को गिरफ्तार करो.... मानसी को इंसाफ दो.... दोषी को फांसी पर लटकाओ ... जैसे नारे लगाते हुए लोग चले जा रहे थे। उन्होंने मोमबत्तियां भी ले रखीं थी। रविवार को मार्च निकालने के दौरान लोगों की नाराजगी पुलिस के खिलाफ थी। कह रहे थे कि मानसी की हत्या का आरोपी गौरव चिटकारा एडीएम का स्टेनो है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
मानसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कमला नगर में श्रीराम चौक से जुलूस निकाला। ये लोग पूरे कमला नगर में घूमे । सुबोध यादव, रामवीर सिंह कर्दम, मनोज शर्मा, प्रवीन, अमित ग्वाला शामिल रहे। बता दें कि इस मामले में गौरव, उसकी मां उषा देवी, मामा अनिल उर्फ टीनी और चाचा महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज है। एफआईआर दहेज हत्या की धारा 304 बी में है।
विज्ञापन
3 of 5
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
मानसी की ससुराल राजपुर चुंगी, सदर में है। मायका कमला नगर के कर्मयोगी में है। उसकी और गौरव की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। मानसी की मां सविता चोपड़ा का कहना है कि बेटी को बेरहमी से पीटा जाता था। दहेज के लिए ताने मारे जाते थे। आखिर में गला दबाकर उसकी जान ले ली।
4 of 5
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग ( लटकना ) आया है। उधर, मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है। ट्विटर व्हाट्स एप, फेसबुक के माध्यम से मानसी को इंसाफ चाहिए शीर्षक से संदेश भेजे जा रहे हैं।
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक भी नामजद आरोपी को अब तक गिरफ्तार करना तो दूर उनका कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। हत्या के बाद पुलिस यही कहती रही कि जांच अभी चल रही है। तब गौरव आगरा में ही था। अब पुलिस कह रही है कि वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। सदर बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दस बार दबिश दी जा चुकी है।