फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Yoga Day 2019: पूरे मनोयोग के साथ ताजनगरी ने किया योग

Fri, 21 Jun 2019 08:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
योग करतीं युवतियां और महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताजनगरी के लोगों में गजब का उत्साह और उल्लास देखा गया। कतारों में बैठे चार हजार लोगों के हाथ योग के लिए जब एक साथ उठे, तो एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का पूरा माहौल योगमय हो गया। वहीं अमर उजाला और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि ने कमला नगर स्थित जनक पार्क में शिविर लगाकर लोगों को योग कराया। डेढ़ घंटे तक चले शिविर में सैकड़ों लोगों ने योग किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
योग कराते योग प्रशिक्षक - फोटो : अमर उजाला
जनक पार्क में आयोजित शिविर में योगाचार्यों ने लोगों को कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, पवन मुक्तासन, गरुणासन, ताडासन, सूर्य नमस्कार समेत कई आसान कराते हुए इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। योग से जोड़ दर्द, अपच, मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों में लाभ मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
योग करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
योग ट्रस्ट के जिला संयोजक रामप्रकाश चौहान ने कहा कि योग से मानसिक और शारीरिक बीमारियों से बचाव होता है। स्वस्थ रहने के लिए योग को शौकिया तौर पर नहीं नियमित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विनीता उपाध्याय, किसान सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युवा भारत पतंजलि के अध्यक्ष ओंकारनाथ सूर्यवंशी, ट्रस्ट के प्रभारी सत्येंद्र पाठक, सर्वेश राघव मौजूद रहे। 

4 of 6
एकलव्य स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एकलव्य स्टेडियम में योग शिविर का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और कमिश्नर अनिल कुमार ने किया। वनवासी कल्याण आश्रम की बालिकाओं ने वंदेमातरम से योग दिवस की शुरुआत की। सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे योग चला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलओं में योग को लेकर काफी जोश दिखाई दिखा।
विज्ञापन

5 of 6
एकलव्य स्टेडियम में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
योगाचार्य परमजीत सरना के हास्य योग से पूरा स्टेडियम हंसी से गुंजायमान हो गया। हजारों लोगों ने एक साथ जो हंसना शुरू किया, तो हंसी की गूंज लगभग आधे किलोमीटर तक लोगों को सुनाई दी। काफी संख्या में स्टेडियम के बाहर से गुजर रहे लोग भी काफी संख्या में स्टेडियम में इस नजारे को देखने के लिए पहुंच गए। लोगों को सबसे अधिक हास्य योग पसंद आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छावनी में योग करते सैनिक - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा छावनी के 700 सैनिकों ने अपने परिवार के साथ योग किया। 50 इंडिपेंडेंट पैरा ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राजीव सिंह रावत और उनकी पत्नि नीलम रावत ने सैनिकों को योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सेना में योग की अहम भूमिका है। इससे सैनिकों को जोखिम के समय में काफी सहायता मिलती है। लगभ एक घंटे तक चले योग शिविर में सैनिकों ने कई आसन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें