जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आंतकी हमले ने देश को झकझोर दिया है। हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना के बाद लोगों में गम और गुस्सा है। ब्रज में लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर पाकिस्तान के पुतले फूंके। साथ ही सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 9
pays tributes to martyrs
फिरोजाबाद में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आतंकी हमले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि आखिर कब तब हमारे जवान शहादत देते रहेंगे। मोदी सरकार को आतंकी हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 9
pays tributes to martyrs
आत्मघाती आंतकी हमले के विरोध में एटा के माया पैलेस चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की, वहीं घटना के बाद शहर में पुलिस अलर्ट हो गई है।
4 of 9
pays tributes to martyrs
आतंकी हमले को लेकर मथुरा और वृंदावन में भी खासा आक्रोश है। मथुरा में शहीदों के परिजन बोले कि चुन-चुनकर आंतकियों को मारा जाए। आंतकियों की पनाहगाह पाकिस्तान पर हमला करके आंतकियों के अड्डे ध्वस्त कर दिए जाएं।
विज्ञापन
5 of 9
pays tributes to martyrs
वृंदावन के हरी निकुंज चौराहे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सैनिकों की शहादत नमन किया। इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
6 of 9
pays tributes to martyrs
बरसाना में भगत सिंह क्रांति दल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदम फौजी ने कहा कि पाकिस्तान की यह नापाक हरकत उसकी कायरता को दर्शाती है। भारतीय फौजियों के साथ हुए इस कृत्य पर केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 9
pays tributes to martyrs
मैनपुरी के सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने स्कूल से नगर पालिका स्थित शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। सभी ने इस आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
8 of 9
pays tributes to martyrs
कासगंज में लोगों ने गम और गुस्से के बीच लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि मोदी सरकार सेना को खुली छूट दे ताकि हमारे वीर जवान आतंकियों को चुन चुनकर मार गिराएं।
आगरा के खेरागढ़ में आतंकी हमले के विरोध में कस्बे के कोतवाली चौराहे पर भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के उटगिर रोड, बाईपास रोड, सब्जी मंडी होते हुए जुलूस निकाला।