फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को नमन: आगरा के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शहर

Sun, 12 Dec 2021 10:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और बच्चों ने दी शहीद को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
सदैव रहने को आता नहीं कोई... पृथ्वी तुम गए ऐसे, जाता नहीं कोई। हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। मौत भी आकर तुम्हें खामोश न कर सकी...पृथ्वी तुम वर्षों इस देश के दिलों में गूंजते रहोगे...। न्यू आगरा पार्क में रविवार शाम को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को नमन करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए गए। श्रद्धांजलि सभा में उनके मित्रों, परिजन, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संबंधित खबर- शहादत को सलाम: शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह नगर होगा सरन नगर का नाम, अंत्येष्टि स्थल का नाम भी शहीद को समर्पित, रात में बनाई सड़क

न्यू आगरा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कम्यूनिटी पार्क में दोपहर तीन बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वीरनारी कामिनी सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह के पुत्र अविराज व पुत्री आराध्या ने पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गायत्री मंत्र, शांति पाठ और गर्भ गीता वचन हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद बेटे को श्रद्धासुमन अर्पित करते पिता - फोटो : अमर उजाला
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के साथी व ग्रुप कैप्टन कुंवर जयपाल सिंह ने कहा कि आत्मा अजर, अमर है। उन्होंने स्वरचित कविता सुनाई, ‘क्या चुका सकेंगे ऋण उनका जिन लोगों ने परम बलिदान दिया, शान तिरंगे की रखने को अपना ही जीवन बलिदान किया’। ठा. विजयपाल सिंह ने कहा कि चल दिए वो दुनिया को छोड़कर... काश वो रहते कुछ और देर तक। पारिवारिक मित्र आरके राघव ने कहा कि पृथ्वी सिंह का परिवार त्याग, तपस्या की मिसाल है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से आए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की बहन के ससुर राजेश सिंह ने कहा कि पायलट के पास मौका होता है कि वह आकस्मिक स्थित में अपनी जान बचा सकता है। पृथ्वी सिंह जनरल रावत के साथ थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए हेलीकॉप्टर को बचाने का प्रयास किया। बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।

4 of 5
शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर क्षेत्र से विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि मेरे पिता और पृथ्वी के बाबा मित्र थे। मैं अक्सर अपने पिता को लेकर उनसे मिलने जाता था। विधायक योंगेद्र उपाध्याय ने कहा कि पृथ्वी तुम इस देश के दिलों में गूंजते रहोगे। हेमलता दिवाकर ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मन:कामेश्वर मंदिर महंत योगेश्वरपुरी ने कहा कि मृत्यु का दुख केवल वही परिवार समझ सकता है जिसका कोई जाता है। इस क्षति की कभी पूर्ति नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धांजलि सभा में बोलते श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी सिंह की वीरता को नमन
श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की वीरता को नमन करता हूं। कर्तव्य पथ पर उन्होंने अपना बलिदान दिया। केंद्रीय कानून एवं विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पृथ्वी सिंह का नाम अमर रहेगा। उनके नाम पर शहर में एक प्रमुख संस्था का नाम रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें