फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी ने भरी हुंकार, आतंकवाद का खात्मा करे सरकार

Tue, 11 Jul 2017 06:08 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार देर रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। देश के कई हिस्सों में लोगों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका साथ ही आतंक के पनहगार पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की। गौरतलब है कि बीती रात हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई साथ ही करीब 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भी मंगलवार को दीवानी चौराहे पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता इस हमले के खिलाफ इकट्ठा हुए। यहां आतंकवाद का पुतला फूंकने के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर कायराना हरकत की है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार आतंकियों का पूरी तरह सफाया करने के लिए ठोस कदम उठाए। लोगों ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

4 of 5
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
इधर फिरोजाबाद के कोटला चौराहे पर बजरंग दल तो दीवानी चौराहे पर वकीलों ने हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही आतंक के आका पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। देशभर में हमले को लेकर काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा- फिरोजाबाद  के लोगों में भी हमले से डर का माहौल है। क्योंकि शहर के कई लोग अमरनाथ यात्रा करने गए हैं। हमले की जानकारी मिलते ही लोग सकते में आ गए और अपने परिवारीजनों के हालचाल के लिए बेताब दिखे। सभी ने आनन-फानन में अपने परिवारीजनों एवं रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी लेना शुरू कर दिया। लेकिन अब भी बेचैनी बरकरार है। लोग अपने परिवारीजनों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं, साथ ही उनकी यात्रा से सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें