एटा के कस्बा जैथरा में अजब मामला सामने आया है। मोहल्ला गांधी नगर में महीनेभर से एक सांप ने दहशत फैला रखी थी। आखिरकार शनिवार की सुबह उसे पकड़ लिया गया, लेकिन उसे पकड़ने के लिए लोगों को रातभर पहरेदारी करनी पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने सांप को नागिन बताया। उनके मुताबिक मोहल्ले के गजराज सिंह ने अपने घर में करीब एक महीने पहले सांप को देखा था। फिर वह अक्सर घर में दिखाई देने लगा। इससे परिवार दहशत में आ गया। मोहल्ले के लोग भी भयभीत थे। गजराज ने नागिन को घर से निकालने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन वह दिखाई देती और फिर गुम हो जाती। 25 सितंबर को कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र निवासी सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को भी बुलाया गया। उसने घर से 10 फीट लंबे सांप को पकड़ भी लिया, लेकिन गजराज का कहना था कि यह नागिन नहीं है, जिसे वह देखते रहे है।