मैनपुरी में हुए दर्दनाक हादसे में बेकसूर लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बस दो राज्यों के छह जिलों से होकर होकर गुजरी। कहीं भी बस को पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चेक नहीं किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
अगर अफसर सजग होते तो शायद दिल दहला देने वाले इस हादसे को रोका जा सकता था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 17 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन
3 of 5
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
मान ट्रेवेल्स की बस मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जयपुर (राजस्थान) से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। बस की निर्धारित क्षमता 54 यात्री के स्थान पर बस में 90 से करीब सौ यात्री सवार थे।
4 of 5
रोड एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
छत पर ही करीब 25 से 30 यात्री बैठे थे। रफ्तार भी सौ और 120 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब थी। जयपुर से चली बस राजस्थान के जिला महुआ, भरतपुर के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा इसके बाद फिरोजाबाद होते हुए मैनपुरी जिले में दाखिल हुई।
आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस होते हुए बस मैनपुरी के करहल पहुंचा और यहां से इटावा-मैनपुरी मार्ग पर दौड़ने लगी। छह जिलों से ओवरलोड बस पास हुई, लेकिन कहीं पर भी बस की चेकिंग नहीं की गई।