फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: बिल्डर को गोली मारने के बाद तीन मिनट तक रुका था साझीदार, इस तरह 25 साल की दोस्ती बदली दुश्मनी में

Sat, 30 Jul 2022 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बिल्डर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बोदला स्थित मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मॉल से साक्ष्य जुटाए। जांच में ही उसे पता चला कि गोली मारने के बाद आरोपी साझीदार अशोक तोमर बिल्डर के ऑफिस में 3 मिनट तक रुका था। इसके बाद रिवाल्वर कमर में लगाकर चला गया था। वहीं परिजन कह रहे हैं कि आरोपी पक्ष ने समझौता नहीं करने पर धमकी दी थी। इसका अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। आरोपी के होटल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिए डीवीआर को भी अब तक लैब नहीं भेजा गया है। वहीं नामजद आरोपी सोनू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर खुलेआम घूम रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मॉल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। गोलीकांड में जिन लोगों की संलिप्तता होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
घायल बिल्डर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को दो गोली मारी गई थीं। सिकंदरा स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 28 जुलाई को इलाज के दौरान बिल्डर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना 14 जुलाई की है, जब न्यू शाहगंज कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता टीएसआर मॉल स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी उनको सिर और गर्दन में गोली मारी गई थी। मामले में भाई शरद गुप्ता ने उनके साझीदार अशोक तोमर और उसके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अशोक तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी रिवॉल्वर भी जब्त की थी।

4 of 5
मॉल के बाहर खड़ी फॉरेंसिक टीम की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि मुकदमे में नामजद आरोपी सोनू तोमर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, जबकि वह भी घटना में संलिप्त है। आरोपी के होटल पर झगड़ा हुआ था। होटल के कैमरों की डीवीआर से फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं। इस पर कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल में आकर आरोपी पक्ष ने समझौते का दबाव बनाया था। इसको लेकर शिकायत की थी। मगर, अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान राजीव गुप्ता की मौत हुई है। मुकदमा जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया था। अब हत्या की धारा लगाई जाएगी। बताया गया है कि राजीव गुप्ता और अशोक तोमर के बीच 25 साल से दोस्ती थी। दोनों माल में भी बराबर के हिस्सेदार हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे रुपयों के हिसाब का विवाद था। इसको लेकर दोनों साझीदारों के बीच दीवानी में विवाद हुआ। फिर मैरिज होम पर भी झगड़ा हो गया। तीसरी बार अशोक तोमर ने माल में आकर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें घायल राजीव गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें