चिर निद्रा में लीन हुए महाकवि गोपाल दास नीरज की अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ निकाली गई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उनके दीवाने उमड़ पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा नेता शिवपाल यादव, कवि कुमार विश्वास, सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, तेज नारायण बेचैन, उदय प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग भावभीनी श्रद्धांजलि देने आए। हर आंख नम थी, हर चेहरे पर गम था।