Agra Bakery Oven Blast: मेडले बेकर्स में हादसे के दौरान कृष्णा वहां अपने साथी को टिफिन देने के लिए आया था। वो भी आग में बुरी तरह झुलस गया। कृष्णा ने बताया कि भागते समय ओवन के पास गिरने से उसका चेहरा लपटों की चपेट में आ गया।
Oven Blast In Agra: बेकरी में धमाका हादसे में कर्मचारी कृष्णा भी झुलसा है। उसकी हालत गंभीर बनी है। मां अनीता और पिता लज्जाराम आगरा आए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्णा का बृहस्पतिवार को अवकाश था। उसके साथ एक युवक और रहता है। वह काम पर आया था। दोपहर में उसे टिफिन देने कृष्णा आया था, तभी हादसा हो गया। हादसे से 15 मिनट पहले कृष्णा ने फोन पर बात की थी। मां ने दोपहर 12:30 बजे काॅल किया तो कृष्णा ने बताया कि वह बेकरी पर आ गया है। अब अपनी शिफ्ट करके जाएगा। कुछ देर बाद ओवन में धमाका हो गया। कृष्णा ने बताया कि भागते समय ओवन के पास गिरने से उसका चेहरा लपटों की चपेट में आ गया।
छह मरीज दिल्ली भेजे गए, आठ का आईसीयू में इलाज
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बेकरी में ओवन फटने से 14 कर्मचारी झुलस गए थे। सभी केपीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे। इनमें से 6 की हालत अति गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली भेजा गया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशांत धवन ने बताया कि अभी 8 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं, इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी के तीन की सेहत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
आगरा बेकरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हाल देखकर रो रहे परिवार वाले
किसी श्रमिक का चेहरा जला हुआ है तो किसी का पेट और हाथ-पैर जल गए हैं। सभी आईसीयू में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। अपनों का यह हाल देखकर अस्पताल में पहुंचने वाले तीमारदारों के आंसू निकल रहे हैं। वह इसी बात से चिंता में हैं कि आखिर क्या होगा। सभी भगवान से एक ही प्रार्थना कर रहे हैं कि सभी ठीक होकर घर पहुंच जाएं।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा बेकरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अभी कंपनी से मदद, फिर कैसे होगा गुजारा....
झुलसे श्रमिकों के परिजन आ चुके हैं। मगर, वह महंगा इलाज कराने की स्थिति में नहीं है। सरकारी मदद नहीं मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि अभी फिलहाल कंपनी की ओर से इलाज कराया जा रहा है। अगर, ज्यादा खर्च हुआ तो कहां से इलाज करा पाएंगे। जान बचने पर फिलहाल काम करना भी मुश्किल होगा। ऐसे में परिवार का खर्च कैसे चलेगा। उन्हें सरकारी सहायता मिलनी चाहिए।
4 of 5
आगरा बेकरी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मेडले बेकर्स पर लगा ताला, बिना फायर एनओसी चलाने पर सीएफओ ने मांगा जवाब
ट्रांसपोर्ट नगर (पुष्प विहार) स्थित मेडले बेकर्स के ओवन में हुए धमाके में 14 श्रमिकों के झुलसने की घटना के बाद संचालक को नोटिस दिया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बेकरी में धमाके की वजह गैस का अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। हालांकि जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बेकरी का निरीक्षण किया था। अग्निशमन यंत्र लगे हैं। पानी की लाइन भी है। संचालक शिखा शर्मा को नोटिस दिया गया है। इसमें घटना के कारणों से लेकर आग से बचाव के इंतजाम के बारे में पूछा गया है। बिना फायर एनओसी के बेकरी चल रही थी। इस पर कार्रवाई की जा सकती है।
शहर में चलेगा अभियान
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शहरभर में अभियान चलाया जाएगा। फैक्टरी और अन्य परिसरों में अग्निशमन इंतजाम देखने टीम जाएगी। इस संबंध में शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के साथ बैठक बुलाई गई है। अभियान में संबंधित विभागों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा सके। मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। स्वामियों को नोटिस जारी किया जाएगा।