फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 25 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा प्याज, दुकान पर ग्राहकों की लगी कतार

Tue, 01 Oct 2019 08:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
प्याज - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों प्याज की बढ़ी कीमतों ने आम जनता के आंसू निकाल दिए हैँ। मथुरा में 60 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज बिक रहा है। प्याज की बढ़ी कीमतों को कम करने के लिए प्रशासन ने मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मंडी समिति के बाहर लगाई गईं सस्ते प्याज की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मंडी समिति परिसर में प्रशासन की ओर से स्टाल लगाए गए हैं, जिन पर 25 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज बेचा जा रहा है। शर्त यह है कि एक व्यक्ति सिर्फ एक किलो ही प्याज खरीद सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सस्ता प्याज खरीदने के लिए लगी ग्राहकों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से लगवाई गई दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसको भी सस्ता प्याज मिलने की खबर मिली, वो मंडी समिति की ओर दौड़ चला आया। 

4 of 5
फाइल फोटो
मथुरा के बाजारों में फुटकर में प्याज 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। कीमत बढ़ने के कारण रसोई का बजट तो बिगड़ा ही, सब्जी और सलाद से प्याज गायब हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंडी समिति मथुरा - फोटो : अमर उजाला
महंगाई से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने जहां मुनाफाखोरों पर नकेल कसी है, वहीं मंडी समिति में सस्ते प्याज की दुकानें भी लगवाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें