तीन दिन तक आगरा क्षेत्र के तीन वेटलैंड (आर्द्रभूमि) पर चली जलीय पक्षियों की गणना का काम पूरा हो गया। इसमें सूर सरोवर पक्षी विहार पर जलीय पक्षियों की संख्या बीते साल से कम दर्ज की गई, जबकि पास के जोधपुर झाल में जलीय पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सूर सरोवर पक्षी विहार में नॉर्दन शॉवलर और पेलिकन की संख्या सबसे ज्यादा पाई गईं।
वेटलैंड्स इंटरनेशनल ने तीन दिन तक गणना की। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी, नेशनल चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट और वन विभाग की टीमें लगीं। वेटलैंड्स इंटरनेशनल के पक्षी विशेषज्ञ टीके रॉय व बीआरडीएस के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गणना के दौरान पहचान के लिए दूरबीन, टेलीस्कोप और उच्च क्षमता के लैंस युक्त केमरों का उपयोग किया गया। इसमें डॉ. श्रीनू, समी सैयद, नेहा शर्मा, हिमांशी सागर, निधि यादव, पलक, अनुज यादव, सुधांशु, कमलेन्द्र, शिवेंद्र, सूरज, काजल व सुनीता आदि का सहयोग रहा।