फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते कारोना संक्रमण के बीच लापरवाही: कासगंज के बाजार में भीड़ बेकाबू, क्या करेगा रात्रि कर्फ्यू, बसों-ट्रेनों में भी यात्री 'बेपरवाह'

Tue, 04 Jan 2022 12:21 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज में बिना मास्क के लोग - फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार ने भले ही रात्रि कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन में बाजार में भीड़ लगी रहती है, तो वहीं लोग न तो बसों में यात्रा करते समय सावधानी बरत रहे हैं और न हीं ट्रेनों में। बैंकों का भी यही हाल है। लोगों की यह लापरवाही कभी भी जिले के लिए तीसरी लहर का वाहक बन सकती है।
बिना मास्क के टिकट बांट रहा रेल कर्मी
रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे टिकट बिंडो पर काफी संख्या में लोग टिकट लेने के लिए हुजूम लगाए हुए थे। टिकट बिंडो पर बैठा कर्मी बिना मास्क के ही टिकट बांट रहा था। यात्रियों ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। स्टेशन परिसर में भी यात्री बिना मास्क लगाए आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन - फोटो : अमर उजाला
बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
इंडियन बैंक में दोपहर 12.55 बजे बड़ी संख्या में ग्राहक अपने काम काज के लिए पहुंचे हुए थे। कुछ ग्राहक बैठे हुए भी थे। महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बैंक में नजर आई, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। ग्राहकों के बीच सोशल  डिस्टेंसिंग तक नजर नहीं आई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
नदरई गेट बाजार में उमड़ी रही भीड़
नदरई गेट क्षेत्र में लगे सोमवार बाजार में दोपहर 1.15 बजे बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे हुए थे। बाजार में लगे फड़ो पर ग्राहकों का हुजूम लगा हुआ था, न तो दुकानदार ही मास्क लगाए हुए थे और न ही ग्राहक। बड़ी संख्या में बाजार में आवागमन करते लोग भी बेपरवाह थे।

4 of 5
रोडवेज बस में बिना मास्क के सवारियां - फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क के बस में सवार थे यात्री
रोडवेज बस स्टेंड पर दोपहर 1.35 बजे दिल्ली, अलीगढ़, मार्गों के लिए जाने वाली बसें खड़ी हुईं थी। इनमें सफर करने के लिए यात्री सवार थे, लेकिन इन यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था। बस स्टैंड परिसर में भी यात्री बिना मास्क के ही बस के इंतजार में खड़े थे। इनको कोई टोकने वाला नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खतरे से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्यलगाएं। बाजार से घर पहुंचने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें