देश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार ने भले ही रात्रि कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन में बाजार में भीड़ लगी रहती है, तो वहीं लोग न तो बसों में यात्रा करते समय सावधानी बरत रहे हैं और न हीं ट्रेनों में। बैंकों का भी यही हाल है। लोगों की यह लापरवाही कभी भी जिले के लिए तीसरी लहर का वाहक बन सकती है।
बिना मास्क के टिकट बांट रहा रेल कर्मी
रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे टिकट बिंडो पर काफी संख्या में लोग टिकट लेने के लिए हुजूम लगाए हुए थे। टिकट बिंडो पर बैठा कर्मी बिना मास्क के ही टिकट बांट रहा था। यात्रियों ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। स्टेशन परिसर में भी यात्री बिना मास्क लगाए आवागमन करते नजर आए।