फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: टीटीजेड में मेट्रो परियोजना में नहीं आएगी कोई रुकावट, नौ सदस्यीय कमेटी का गठन

Fri, 25 Dec 2020 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • वन विभाग पेड़ काटने की अनुमति दिलाएगा एएसआई स्मारकों के पास निर्माण की
  • आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य की राह आसान करने के लिए बनाई नौ सदस्यीय कमेटी
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में आगरा मेट्रो परियोजना में कोई रुकावट नहीं आएगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में गठित नौ विभागों की समन्वय समिति में गुरुवार को संबंधित विभागों के बीच सहमति बन गई। मेट्रो साइट पर पार्किंग प्रबंध पुलिस करेगी जबकि स्मारकों की अनुमति एएसआई और पेड़ हटाने में सहयोग वन विभाग करेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीटीजेड मेट्रो कमेटी में तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। फतेहाबाद रोड मेट्रो साइट पर पार्किंग व्यवस्था, स्मारकों की अनुमति और पेड़ों को हटाने पर सहमति बन गई है। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्किंग प्रबंध करेगी। 


मेट्रो साइट पर पार्किंग की परेशानी नहीं आएगी। न काम के दौरान सड़क पर जाम लगेगा। एसपी सिटी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मेट्रो कार्यों के लिए स्मारकों से अनुमति मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी। सुप्रीम कोर्ट व मंत्रालय की गाइड लाइन के मुताबिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश एएसआई को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि करीब 800 पेड़ अलग-अलग स्थानों पर प्रोजेक्ट के दौरान हटाए जाएंगे। अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मिल चुकी है। इस काम को वन विभाग करेगा। यूपीएमआरसी सहयोग करेगा। डीएफओ इसकी कार्ययोजना बनाएंगे। 

कमिश्नर अनिल कुमार ने मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यों के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। एडीए उपाध्यक्ष को कमेटी में सदस्य संयोजक बनाया है। नगर आयुक्त, प्रदूषण बोर्ड, पुरातत्व विभाग, जल निगम समेत 9 विभागों के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

फुटपाथ पर होगी पार्किंग व्यवस्था 
फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल से मुगल होटल और फिर पीएसी मैदान तक तीन मेट्रो स्टेशन व 4 किमी एलिवेटेड ट्रैक का काम चल रहा है। यहां शांति मांगलिक हॉस्पिटल से होटल उत्कर्ष विलास तक फुटपाथ पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। स्मार्ट सिटी के तहत फुटपाथ व पार्किंग स्थल पर पक्के फर्श का निर्माण किया जा रहा है।  

पुरानी मंडी के पास बनेंगे कर्मचारी आवास
मेट्रो के कर्मचारी आवास पीएसी मैदान में पुरानी मंडी चौराहे के पास खाली जगह में बनेंगे। करीब 15000 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। बृहस्पतिवार को कांक्रीट प्लांट शुरू होने से वर्कशाप का ढांचा बनाने का काम शुरू हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें