फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: नवरात्र में राजकोट के सिंहासन पर विराजेंगी मैया, देखें तस्वीरें

Sat, 10 Oct 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
शरदीय नवरात्र के लिए तैयार बाजार में आई दुर्गा मूर्ति, सिंहासन और पोशाकें - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र पर मैया को सजाने से लेकर विराजने की पूरी तैयारी होने लगी है। बाजार में उनके लिए आए राजकोट के लकड़ी के सिंहासन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इतना ही नहीं अलीगढ़ की धातु की सुंदर प्रतिमाएं, वृंदावन के पोशाक और मुकुट, नाथद्वारा का श्रृंगार का सामान भी पसंद किया जा रहा है। त्योहार से पूर्व बाजार में चहलपहल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन

2 of 6
बाजार में पोशाकों की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आगामी 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। इसके साथ ही शुभ मुहूर्तों की भी शुरुआत हो जाएगी। इस समय देवी मां के लिए बाजार सज चुके हैं। हालांकि बाजार में अभी ग्राहक अधिक नहीं है, लेकिन त्योहार से एक दिन पूर्व बाजार में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
धातु की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
सिंहासन -- 150 से एक हजार रुपये
मुकुट --10 से 200 रुपये
पोशाक-- 20 से 800 रुपये
धातु की प्रतिमाएं--200 से 5 हजार रुपये।

4 of 6
पोशाकों की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर शहरभर से लगभग पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। यह इसलिए ज्यादा हो सकता है क्योंकि लॉकडाउन के कारण भक्त चैत्र नवरात्र पर खरीदारी नहीं कर सके। इसलिए फर्क यहां दिख सकता है। बीते वर्ष औसतन 2.5 करोड़ का कारोबार हुआ था। - पंकज मिश्रा, अध्यक्ष आगरा पोशाक एसोसिएशन।
विज्ञापन

5 of 6
मां के लिए श्रृंगार का सामान खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र को लेकर काफी उत्सुकता है। मां के लिए श्रृंगार का सामान खरीदने का मन है। इस समय बाजार भी खुल गया है। इसलिए अच्छी वैरायटी भी देखने को मिल जाएगी। - मीनाक्षी दुआ, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाजार में आया नवरात्र का सामान - फोटो : अमर उजाला
घर में नवरात्र की पूरे रीति रिवाज से पूजा होती है। पर्व से एक दिन पूर्व ही खरीदारी कर ली जाती है। इस बार भी ऐसा ही होगा। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। - कृष्णा, गृहिणी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें