फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Mon, 12 Nov 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
विशेष स्वच्छता रैली में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कूड़े से आजादी व स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में आगरा को अव्वल दर्जा दिलाने और जनता को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को विशेष स्वच्छता रैली का आयोजन किया। हजारों शहरवासियों ने शिरकत कर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सामाजिक संगठन, धर्मगुरुओं, निगम के सभी सफाई कर्मचारियों अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

2 of 9
स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाते कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज खेल मैदान से शुरू हुई रैली को कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश और विधायक रामप्रताप चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया। 
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

3 of 9
विशेष स्वच्छता रैली में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विशेष स्वच्छता रैली में पहले बैंड, फिर स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और पार्षद चल रहे थे। नगर निगम की आधुनिक संयंत्रों वाली गाड़ियां भी शामिल हुईं।

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

4 of 9
स्वच्छता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक न हाथों में तख्तियां और बैनर के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने के अपील कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए अपील की।
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

5 of 9
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अभियान की शुरुआत की थी, वो आम जनता का अभियान बन गया है। 
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

6 of 9
कार्यक्रम को संबोधित करते नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : अमर उजाला
नगर विकास मंत्री ने कहा कि आम जनमानस सफाई के प्रति जागरूक हो रहा है तो देश प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त बनाये जाने के लिए सरकार शौचालय बनाने का काम कर रही है। 2019 में भारत सरकार की ओर से सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। इस सर्वेक्षण में आगरा को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास हमें करना है। उन्होंने कहा कि शहर में 15 नवंबर से वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 1.40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार क्रेडाई संस्था के माध्यम दिया जाएगा। 
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

7 of 9
कार्यक्रम को संबोधित करते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन ने कहा कि स्वच्छता रैली तीन किलोमीटर लंबी थी। इस स्वच्छता रैली में 20 हजार लोग सड़कों पर उतर कर यह जता दिया है कि वह आगरा शहर की 20 लाख की आबादी को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का काम करेंगे। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

8 of 9
कार्यक्रम के मंच पर नृत्य करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विशेष स्वच्छता रैली के बाद नगर निगर में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने नृत्य कर सभी मनमोहा लिया।
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

9 of 9
स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विधायक जगन प्रसाद गर्ग, हेमलता दिवाकर, उदयभान, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, अपर नगर आयुक्त विजय कुमार, एडीएम सिटी केपी. सिंह, राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी, अधिशासी अभियंता एके सिंह अप्सा अध्यक्ष सुशील गुप्ता, गिरधर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें