फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन यात्रा में एकता और आत्मरक्षा का पैगाम, गतका कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 06 Jan 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
नगर कीर्तन यात्रा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सिर पर केसरिया पगड़ी और मुख पर सतनाम वाहे गुरु। आगरा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को निकाली नगर कीर्तन यात्रा का यही माहौल रहा। नगर कीर्तन यात्रा में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा का स्वागत कर एकता और भाईचारे का पैगाम दिया। वहीं गतका कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर आत्मरक्षा का संदेश दिया। 
विज्ञापन

2 of 10
नगर कीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में संत बाबा प्रीतम सिंह ने अरदास कर यात्रा का शुभारंभ किया। पवित्र पालकी का जिम्मा ज्ञानी कुलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, जीतू बागड़ी और संत सिंह ने संभाला। 
विज्ञापन

3 of 10
नगर कीर्तन यात्रा में पंच प्यारे - फोटो : अमर उजाला
पंच प्यारे के नेतृत्व में माईथान गुरुद्वारा से यात्रा शुरू हुई। इसके आगे श्रद्धालु छिड़काव कर झाड़ू लगाते जा रहे थे। आसमान से विशेष ड्रोन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और संगत पर फूल बरसाए। गुरुद्वारा बालूगंज में यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

4 of 10
नगर कीर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा घटिया, फुलट्टी, फव्वारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, छीपीटोला, बेनी सिंह स्कूल तिराहा होते हुए गुरुद्वारा बालूगंज पहुंची। यहां आतिशबाजी कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रधान मनमोहन सिंह ने संत बाबा प्रीतम सिंह और गुरुद्वारा माईथान प्रधान कंवलदीप सिंह को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 10
गतका कला का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा का मुख्य आकर्षण गतका रहा। इसमें संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्राचीन युद्ध कला, तलवारबाजी, तीरंदाजी, कटार, भाला, गदा, गुरच, चक्कर, जंगसफा, अग्निचक्र चलाने समेत अन्य का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 10
नगर कीर्तन यात्रा में गतका कला का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा में हैरतअंगज करतब देखकर लोग दंग रह गए। गतका को कैमरे में कैद करने के लिए होड़ रही।
विज्ञापन

7 of 10
नगर कीर्तन यात्रा में ताइक्वांडो का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ताइक्वांडो की टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन कर महिलाओं को आत्मरक्षा का संदेश दिया। स्वच्छता पर नगर निगम की झांकी भी यात्रा में शामिल रही। 23 घोड़ों पर सवार नौजवानों का जत्था भी आकर्षण का केंद्र रहा।

8 of 10
मुस्लिम समाज ने किया यात्रा का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन यात्रा में सभी धर्मों के लोग शामिल रहे। इनका जगह-जगह स्वागत भी किया गया। नगर कीर्तन का सेब का बाजार में मुस्लिमों ने स्वागत किया। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से जत्थों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। 

9 of 10
स्त्री सिंह सभा की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गुरूद्वारा माईथान से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन यात्रा में शामिल स्त्री सिंह सभा की महिलाएं।
विज्ञापन

10 of 10
नगर कीर्तन यात्रा में सेवा करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा माईथान से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन यात्रा में सेवा करतीं युवतियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें