श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा माईथान से नगर कीर्तन निकला। इस दौरान जो बोले सो निहाल... सतश्री अकाल के जयकारे लगे। जगह-जगह स्वागत हुआ।
पालकी में पवित्र श्रीगुरुग्रंथ साहिब, सिर पर सजी केसरिया पगड़ी और मुख पर सतनाम वाहेगुरु...। इसी भव्य रूप से श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर केंद्रीय संस्था श्रीगुरु सिंह सभा ने नगर कीर्तन निकला। जो बोले सो निहाल, वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों से गलियां गूंज उठीं। सर्वधर्म के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए। समापन पर गुरुद्वारा केहर सिंह बालूगंज में भी स्वागत किया गया।
मुख्य ग्रंथी अजायब सिंह टीटू ने अरदास की, इसके बाद नगर कीर्तन शुरू हुआ। अलौकिक उपाध्याय और प्रीति उपाध्याय ने श्रीगुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप को पालकी तक पहुंचाया। सबसे आगे 21 घोड़ों पर युवा सवार थे, पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। संगत पानी का छिड़काव और झाडू लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 6
Nagar Kirtan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटिया चौराहा, सेव का बाजार, फव्वारा चौराहा, छीपीटोला होते हुए संत बाबा केहर सिंह गुरुद्वारा बालूगंज पर प्रधान इंदरजीत सिंह गुजराल, राजिंदर सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह सेठी, मनमोहन सिंह ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में आगरा समेत फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, भरतपुर के 29 गुरुद्वारों के जत्थेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 6
Nagar Kirtan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राचीन युद्धकला का किया प्रदर्शन
नगर कीर्तन का एक मुख्य आकर्षण गतका रहा। संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवानों ने प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। 10 फीट की तलवार, चक्र, कांटेदार गोला, खंजर, भाला, अग्निचक्र, लाठी-तीरकमान के साथ करतब देख लोग अचंभित हो गए। कोहनी पर रखे नारियल को हथौड़े से फोड़ा तो लोग दांतों तले अंगुली दबा लिए। बच्चों से बुजुर्ग तक ने युद्ध कौशल दिखाया। इसकी तैयारी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में हुई। जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौलिया ने सिपाहियों को प्रोत्साहित किया।
4 of 6
Nagar Kirtan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर कीर्तन यात्रा की 20 से अधिक झांकी भी शामिल रहीं। इसमें श्रीगुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादे, सिख धर्म के गुरुओं, तितली वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इनको निहारते हुए लोग फोटो और सेल्फी खींच रहे थे। स्वच्छता, जल संरक्षण समेत सामाजिक दायित्वों का महत्व भी बताया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Nagar Kirtan
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वधर्म के लोगों ने किया स्वागत
नगर कीर्तन का आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फूल बरसाकर स्वागत किया। इसमें विभाग प्रचारक आनंद, सुनील दीक्षित, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिक्की ओबराय, अनूप वर्मा, मुकुल गुलजार रहे। भारतीय मुस्लिम परिषद, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी, ऑल इंडिया मुस्लिम इतिहाद कमेटी समेत अन्य मुस्लिम संगठनों ने भी स्वागत किया। इसमें इरफान सलीम, समी अगाई, नासिर अली, जीशान शमशी आदि मौजूद रहे।
नगर कीर्तन में ये भी रहे :
गुरुद्वारा माईथान प्रधान कंवलदीप सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, राजदीप सिंह, हरपाल सिंह, मन्नू महाजन, श्याम भोजवानी, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला, राणा रंजीत सिंह, प्रवीण अरोरा, हरजोत सिंह, गुरमीत सेठी, रानी सिंह, जसबीर सिंह अरोरा, भगवान सिंह खालसा, बंटी ओबराय, नरेंद्र सिंह लालिया आदि मौजूद रहे।