बटेश्वर मेले में संत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मलाल जी मंदिर में प्रवेश करने में नाकाम रहे श्रद्धालुओं ने गौरी शंकर मंदिर में पूजा कर अपनी सुख समृद्धि की कामना की। बटेश्वर के 44 शिव मंदिरों में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी, राकेश वाजपेयी ने बताया कि ब्रह्मलाल जी मंदिर के अलावा श्रद्धालुओं ने पातालेश्वर महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराए। संतों के अखाड़ों में भी धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे हुए। मेला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग आने वाले सामान की जम कर खरीददारी की।