फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संरक्षित की गईं सीकरी के उत्खनन में निकली 12 दुकानें, पुरातत्वविदों को चौंका रही अनोखी बनावट

Sun, 23 Jun 2019 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
फतेहपुर सीकरी के उत्खनन में निकली 12 दुकानों को संरक्षित किया गया - फोटो : अमर उजाला
14 साल तक मुगलिया सल्तनत की राजधानी रही फतेहपुर सीकरी में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने उत्खनन में निकलीं 12 दुकानों को संरक्षित किया है। नौबतखाना और आगरा गेट के बीच मुगलिया बाजार में दो मंजिला दुकानों का उत्खनन जनवरी में शुरू किया गया था, जिसमें दुकानों का मुख्य सड़क के पीछे होना पुरातत्वविदों को चौंका रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्खनन में निकली दुकानें
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार के निर्देशन में सहायक पुरातत्वविद प्रमोद चंद पांडेय ने जनवरी में नौबतखाना और आगरा गेट के बीच उत्खनन शुरू कराया था, तब इसमें 12 दुकानें निकलीं, जो दो मंजिला थीं। उत्खनन में कई खिलौने और बर्तनों के टुकड़े भी मिले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्खनन में निकली दुकानें - फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने अप्रैल तक उत्खनन के बाद संरक्षण कार्य शुरू किया जो अब पूरा हो गया। ये दुकानें छह फुट मिट्टी में दबी हुई थीं। जो दुकानें मिली हैं, वो मुख्य सड़क के आगे नहीं, बल्कि पीछे हैं। आम तौर पर दुकानों का दरवाजा सड़क की ओर होता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। 

4 of 6
उत्खनन में निकली दुकान
पुरातत्वविद् मान रहे हैं कि संभवत ये दुकानें किसी ऐसे उत्पाद की रही होंगी, जिन्हें किले के अंदर के बाजार में नहीं रखा गया। एक अन्य तर्क ये है कि यह किसी चौक का भी हिस्सा हो सकती हैं, जिसमें बीच में आंगन के साथ चारों ओर दुकानें रहीं हों। फिलहाल यह दुकानें किसी पहेली से कम नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
उत्खनन में निकलीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
सीकरी में एएसआई दो बार उत्खनन करा चुका है। 1976-77 और 1999-2000 के बीच यहां उत्खनन में कई पुरावशेष मिले, जिनमें 1010 ई. की जैन सरस्वती की प्रतिमा सबसे शानदार रही है। एएसआई इसी प्रतिमा की रेप्लिका ताज आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस टीले का किया गया था उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
यहां उत्खनन में प्री-मुगल और मुगलकाल के सांस्कृतिक अवशेष सामने आ चुके हैं। वीर छबीली टीले से जैन देवी, यक्षी, अंबिका, आदिनाथ की प्रतिमाएं निकली हैं, जो म्यूजियम में प्रदर्शित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें