कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सोमवार को घरों में चाश्त की नमाज अदा की गई। पहली बार ईद की नमाज ईदगाह में सामूहिक रूप से नहीं हुई। शहर की अन्य मस्जिदों में उनके इमाम या मुतवल्ली के साथ चार और पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
शहर की एक मस्जिद से निकलते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की शाही जामा मस्जिद में इमाम इरफान उल्ला खां निज़ामी ने ईद की नमाज अदा करवाई। कड़ी सुरक्षा के बीच गिने-चुने नमाजी पहुंचे। शहर में सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस बार ईद पर मुल्क में अमन चैन और कोरोना के कहर से निजात दिलाने की दुआ की गई। लोगों ने बगैर गले मिले एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन
3 of 10
शहर की एक मस्जिद के बाहर निरीक्षण करते एसएसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ईद के मौके पर मस्जिदों में नहीं घरों पर नमाज अदा करते हुए अमन चैन की दुआ की गयी। वहीं ईदगाह और जामा मस्जिद पर डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी रोहन बोत्रे, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और एसपी ट्रैफिक प्रशांत निरीक्षण के लिए पहुंचे।
4 of 10
मस्जिद के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में ईद के मौके पर दरगाह परिसर में बनी जामा मस्जिद नमाजियों से सूनी रही। फतेहपुर सीकरी में लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
5 of 10
लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों, ईदगाहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रही। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले व अन्य अधिकारी शहर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
6 of 10
ईदगाह में नमाज अदा करने के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एटा में ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में नहीं अदा की गई। देश में कोरोना के खात्मे के लिए दुआ के हाथ उठे। सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। अवागढ़, जलेसर और राजा का रामपुर में पांच-पांच लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा की।
विज्ञापन
7 of 10
शहर की एक मस्जिद के बाहर निरीक्षण करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में ईद पर ईदगाह और जामा मस्जिद जाने वाले सभी रास्ते पुलिस-प्रशासन ने सुबह से ही सील कर दिए। लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद में प्रतीकात्मक रूप से मौलाना ने ईद की नमाज अदा की। घरों में लोगों ने पकवान बनाए। सोशल मीडिया पर ईद के उल्लास की तस्वीरें साझा हुईं।
8 of 10
घर में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुआ के हाथ उठे। लोगों ने घरों में नमाज अदा की और देश में अमन चैन के साथ-साथ इस महामारी के खत्म होने के लिए इबादत की। शहर की प्रमुख मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
9 of 10
घर पर सेवई का आनंद लेता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
रमजान उल मुबारक के तीसवें रोजे के साथ ही घरों में ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हालांकि इस बार लॉकडाउन के कारण घरों में रंग रोगन नहीं करवाए जा सके और न ही नए कपड़ों, जूतों और अन्य सामान की खरीदारी हुई। लेकिन तमाम दिक्कतों के बीच ईद-उल-फितर पर सेवंइयों की मिठास के साथ ही दस्तरख्वान पर परोसे जाने वाले व्यंजनों का लोगों ने लुत्फ उठाया। टूंडला में मुस्लिम परिवारों ने घरों में ही नमाज अदा की। ईद को लेकर बच्चों में भारी उत्साह रहा। बड़ों ने छोटों को ईदी दी वहीं गरीब-असहायों को भोजन कराया।