फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिसाल-ए-मोहब्बत' के शहर में रिश्तों का खूनः 70 फीसदी हत्याओं में अपने ही कातिल

Thu, 08 Oct 2020 11:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
चर्चित हत्याकांड की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में इस साल सितंबर तक 76 हत्या हो चुकी हैं। इनमें 70 फीसदी में कातिल परिजन, रिश्तेदार या करीबी लोग रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान लूट और चोरी की वारदात में तो कमी आई लेकिन हत्या का ग्राफ नीचे नहीं आया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी इसमें कोई कमी नहीं आई है। इस साल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च, अप्रैल और मई में लॉकडाउन रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे कर अनलॉक हुआ। अनलॉक के साथ अपराध का आंकड़ा भी बढ़ता चला गया।  इस साल  लूट की 35 वारदात हुईं, जबकि हत्या की 76 हुईं। हत्या की वारदात का यह आंकड़ा लॉकडाउन के बाद ज्यादा बढ़ गया। अकेले जून में ही 15 लोगों की हत्या हुईं। अगली स्लाइड में पढ़िये पूरी रिपोर्ट...
 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा ट्रिपल मर्डर: एक ही कमरे में मिले तीनों के शव - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड में पड़ोसी परिवार निकला था हत्यारोपी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या के 70 प्रतिशत मामलों में अपने और परिचित ही हत्यारोपी निकल रहे हैं। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में दुकानदार का पड़ोसी परिवार ही हत्यारोपी निकला था। उसने रुपयों के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया। होटल में महिला की हत्या का आरोपी प्रेमी निकला था। इसी तरह कभी पति तो कभी पत्नी की हत्या में भी अपने ही आरोपी निकल चुके हैं। एत्मादपुर क्षेत्र में बालक की हत्या पड़ोसी युवकों ने की थी। 
विज्ञापन

3 of 6
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
विवाहेत्तर संबंध और पैसा बन रहा बड़ी वजह
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या के अधिकतर मामलों में विवाहेत्तर संबंध और पैसा बड़ी वजह बना है। अनलॉक में प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर कभी पति ने पत्नी की तो कभी पत्नी ने पति की हत्या को अंजाम दिया। प्रेमी ने भी प्रेमिका की हत्या की। इसके अलावा उधार लिए रुपये वापस नहीं करने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

4 of 6
आरोपी लखन - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख घटनाएं
. 29 सितंबर को थाना एमएम गेट क्षेत्र में प्रेम संबंध का पता चलने पर पत्नी ने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
. 26 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र में मां के प्रेमी की बेटे ने फावड़े से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।
. 22 सितंबर ताजगंज क्षेत्र में नहर में युवक की हत्या करके शव को फेंक दिया गया। पुलिस हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं कर सकी है।
. 21 सितंबर को सिकंदरा के होटल में महिला की हत्या की गई थी। बाद में हत्याकांड का खुलासा हुआ था। इसमें हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि प्रेमी निकला था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल से कम हुआ अपराध
लॉकडाउन के कारण तीन महीने अपराध में कमी आई। इससे नौ महीनों के कुल अपराध के आंकड़े सुधर गए। पिछले साल नौ महीनों में 63 लूट और 83 हत्या हुई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा पुलिस ने पकड़े हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
यह है आंकड़ा                                                               लूट               हत्या
जनवरी 3 7
फरवरी 5 5
मार्च 5 7
अप्रैल 1 7
मई 2 9
जून 6 15
जुलाई 7 8
अगस्त 2 10
सितंबर 5 8
          
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें