फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद मौसेरे भाई से कहा, खून करके आया हूं, पत्नी से बोला, झगड़ा हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Wed, 11 Dec 2019 11:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सात दिसम्बर को कपड़ा व्यापारी राहुल की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने राजीव से घटना के बाद की पूरी कहानी भी मालूम की। आरोपी ने बताया कि राहुल को गोली मारने के बाद उसने सबसे पहले मनीष को फोन किया। उसे बताया कि किसी का खून कर दिया है। थोड़ी देर बाद जब घर पहुंचा तो पत्नी से कहा कि किसी से झगड़ा हो गया है, उसे परेशान न करे, वह चैन से सोना चाहता है।
विज्ञापन

2 of 9
हत्या आरोपी राजीव - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि राजीव ने मनीष से फोन करके कहा कि उसे उसके घर गाड़ी खड़ी करनी है। मनीष का घर लगभग 1. 5 किमी दूर है। मनीष ने कहा कि वह शादी समारोह में है। गाड़ी खड़ी करके चाभी पड़ोसी को दे दे। वह फोन कर रहा है। राजीव ने गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद मनीष के आने के इंतजार किया। उसके घर से थोड़ा दूर खड़ा हो गया। मनीष गाड़ी लेकर आया तो उसके साथ मौका-ए-वारदात पर गया और फिर उसकी गाड़ी से ही अपने घर गया। रात भर चैन से सोया। सुबह उठते ही फिर से मनीष को फोन किया। उसने बताया कि हत्या की खबर अखबारों में आ गई है। इस पर राजीव पत्नी से बोला कि जरूरी काम से बाहर जा रहा है। इसके बाद वह बरेली भाग गया।
विज्ञापन

3 of 9
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कमला नगर निवासी राहुल की हत्या सात दिसंबर को वाटर वर्क्स पर पुलिस बूथ के सामने हुई थी। पुलिस ने मोती गंज के मैदा व्यापारी कमला नगर निवासी राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उसने रविवार को ही यह बात बता दी थी कि उसकी कार में राहुल की एक्टिवा से टक्कर लग गई थी। इसी गुस्से में उसे गोली मार दी। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। 

4 of 9
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए राजीव की गाड़ी का पता लगा लिया। उसके नंबर से राजीव की डिटेल मिल गई। उसका फोन स्विच ऑफ था। पुलिस घर गई। वह नहीं मिला। इस पर उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई। इसमें मनीष का नंबर मिला। मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने सख्ती से पूछताछ पर पुलिस को पूरी कहानी बता दी कि राहुल की हत्या कर राजीव भाग गया है। इसके बाद पुलिस राजीव की तलाश में लगी।
विज्ञापन

5 of 9
मृतक की पत्नी श्वेता अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
राहुल अग्रवाल की पत्नी श्वेता अग्रवाल की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। महिलाएं चुप कराने का प्रयास कर रही हैं लेकिन वह बोलती हैं तो एक ही बात कहती हैं, राजीव से मिलवा दो, उससे पूछना है कि उसने हमारी दुनिया क्यों उजाड़ दी, हमने उसका क्या बिगाड़ा था ? उन्होंने (राहुल ने) तो कभी किसी को चांटा तक नहीं मारा। यह कहते-कहते ही श्वेता मूर्छित हो जाती है। महिलाएं चेहरे पर पानी के छींटे मारती हैं तो उन्हें होश आता है, फिर आंखों से आंसू गिरने लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
मृतक राहुल का परिवार - फोटो : अमर उजाला
यही हाल राहुल की मां कमलेश अग्रवाल का है। उन्होंने इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल से कहा कि एक बार राजीव से बात तो कराओ। मेरे लाल ने उसका क्या बिगाड़ा था। उनके (पति विष्णु अग्रवाल) निधन के बाद पूरा घर राहुल ने ही संभाल रखा था। दो बेटों में बड़ा विशाल अग्रवाल है लेकिन घर की ज्यादातर जिम्मेदारियां राहुल ही उठाता है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने उन्हें समझाया कि राजीव को उसके किए की सजा मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 9
हत्या आरोपी राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
राजीव को हरीपर्वत थाने में बंद रखा गया है। यहां पांच और लोग बंद थे। सोमवार सुबह राजीव से मिलने के लिए उसके दो मित्र आए। उनसे कहा कि दुकान में रेजगारी रखी है, उसे अलमारी में रख देना, दुकान की चाभी पत्नी को दे देना। दोस्तों ने पूछा कि और कोई काम तो नहीं है। राजीव ने कहा, टेंशन न लो, कोई बात होगी तो फोन कर दूंगा।

8 of 9
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी राहुल अग्रवाल की हत्या में गिरफ्तार किए गए बिगड़ैल रईसजादे राजीव अग्रवाल को पुलिस ने उसके खिलाफ सबूतों का पूरा शिकंजा तैयार कर लिया है। 15 दिन में ही चार्जशीट की तैयारी है। मौसेरा भाई मनीष अग्रवाल उसके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हो गया है। उसका मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

9 of 9
हत्या के आरोपी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जेल जाने से पूर्व हुई पूछताछ में राजीव ने पुलिस को बताया कि राहुल को एक गोली मार देने के बाद वह भाग गया था। उसे लगा कि कहीं राहुल बच न गया हो, इसलिए दूसरी कार से फिर से मौका-ए-वारदात पर आया। उस समय एसएसपी बबलू कुमार और पुलिस टीम मौजूद थी। उनके सामने ही लाश को देखा, तब तसल्ली हुई और वह लौट गया। उसने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसके उस समय न पकड़े जाने का कारण यह था कि पुलिस उसकी नीले रंग की कार की तलाश कर रही थी जबकि वह मनीष की सफेद रंग की क्रेटा कार से आया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें