आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ निवासी कृष्णवीर (32) और उनकी गर्भवती पत्नी प्रीति (25) की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों की हत्या के बाद शवों को फूंक दिया गया। इसके बाद घरवाले फरार हो गए। मृतका प्रीति के पिता की तहरीर पर कृष्णवीर के तीन भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चिता की राख कब्जे में ली है। उधर, पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने प्रीति के मायके वालों को सूचना दी। मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर के पीछे खेत में चिता की राख मिली। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा राजीव सिरोही भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मृतका प्रीति के पिता हरी बाबू ने बताया कि कृष्णवीर चार भाई थे। आरोप है कि भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण भाइयों ने उनकी बेटी प्रीति और कृष्णवीर की हत्या कर दी। एक ही चिता पर शव जला दिए गए। इसके बाद ससुराली फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मृतक के भाई धर्मवीर, धर्मजीत, चिंटू और भतीजे राहुल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। चिता की राख ली गई है। इसे डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
4 of 7
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना मलपुरा के गांव खलौआ में पति-पत्नी की मौत के बाद शव को जलाया जा रहा है। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि कृष्णा शराब पीता था। वो पत्नी प्रीति के साथ आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर पुलिस और मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने संभावना व्यक्त की कि पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। परिजन ने एक ही चिता पर शव जला दिए। पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
मृतक कृष्णवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रीति के परिजन सोमवार सुबह 10:30 बजे पहुंचे थे। तब तक शव जल चुके थे। पुलिस ने मृतका प्रीति के घरवालों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कृष्णवीर के तीन भाई हैं। परिवार के लोगों की कृष्णवीर से नहीं बनती थी। उन्होंने साजिश के तहत हत्या करके शवों को जलाया है। प्रीति के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मुकदमा पंजीकृत किेया गया है।
प्रीति की गोद में मासूम बेटी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
परिजन ने बताया कि प्रीति और कृष्णवीर उर्फ कृष्णा की शादी को साढ़े तीन साल हुए थे। कृष्णवीर पत्थर की घिसाई का काम करता था। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। प्रीति सात महीने की गर्भवती भी थी।