फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा गोलीकांड में आया नया मोड़, पिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर मुकदमा

Wed, 12 Feb 2020 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को हुए गोलीकांड में नया मोड़ आया गया है। मृतक रिटायर्ड फौजी के छोटे भाई ने अपनी  भतीजी और उसके प्रेमी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जिक्र किया गया है कि भतीजी ने धमकी दी थी, 'मेरे और अंकित के बीच में जो आएगा, उसे नहीं छोडूंगी।' 
विज्ञापन


गांव में सोमवार रात रिटायर्ड फौजी (42) के घर में गोलीबारी की गई थी। हमले में दो गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई थी। वहीं उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल में मां की हालत चिंताजनक बनी हुई। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके चेहरे और आंखों पर सूजन है। वहीं बेटी की छाती और कंधे में गोली के निशान हैं। बताया जा रहा है कि उसको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि गोली आरोपी बेटी के फेफड़ों को छूकर दूसरी ओर से पार हो गई है। वहीं मृतक की पत्नी के सिर की हड्डी टूटी है। अब यह गोली से टूटी अथवा भारी वस्तु के प्रहार से, स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने भतीजी और उसके प्रेमी अंकित के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

मृतक के भाई के अनुसार घटना के बाद भतीजी ने कहा था कि मेरे और अंकित के के बीच में जो आएगा उसे छोडूंगी नहीं। तहरीर में लिखकर दिया कि उन्होंने अंकित को गोलीकांड के बाद घर से निकलते हुए देखा था। अब पुलिस अंकित की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें