फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मुलायम ने शुरू कर दी 2019 की तैयारी, पहली ही मीटिंग में सपा को किया एकजुट

Tue, 12 Dec 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 8
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से दो गुटों में बंटी समाजवादी पार्टी रविवार को मैनपुरी में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह के आगमन पर एकजुट नजर आई। उनसे मिलने के लिए दोनों गुटों के नेता पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 8
मुलायम स‌िंह यादव
उन्होंने दोनों गुटों के नेताओं को बराबर की तरजीह देकर पार्टी के बारे में जानकारी ली। लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने की सलाह दी। 
विज्ञापन

3 of 8
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
बता दें कि समाजवादी पार्टी में चली उठापटक के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई है। एक गुट अखिलेश समर्थक तो दूसरा गुट शिवपाल गुट हो गया।

4 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
2017 विधानसभा चुनाव में भी पार्टी में बिखराव की वजह से मैनपुरी की भोगांव सीट गंवानी पड़ी। विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में पार्टी को नगर पालिका सहित सात नगर पंचायतें गंवानी पड़ीं। 
विज्ञापन

5 of 8
डेमो
निकाय चुनाव में शर्मनाक हार की वजह भी पार्टी में विघटन ही माना जा रहा है। सात दिसंबर को सपा के धरना प्रदर्शन के दौरान भी पार्टी दो फाड़ दिखी। 
विज्ञापन

6 of 8
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के कई दिग्गजों  के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की वजह से पार्टी में बिखराव की चर्चाओं को और बल मिला। मैनपुरी पहुंचे मुलायम सिंह ने दोनों गुटों के नेताओं से निकाय चुनाव में मिली शर्मनाक पराजय के कारणों के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन

7 of 8
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी से दो बार सांसद रहे मुलायम सिंह यादव ने दोनों गुटों के नेताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा है।
विज्ञापन

8 of 8
मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से ही लड़ने की बात कहकर पार्टी को एकजुट करने को संकेत भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें