फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नहीं गूंजेंगे गिरिराज जी के जयकारे, मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त के बाद जानिए गोवर्धन की व्यवस्था

Tue, 30 Jun 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल में पहलीबार राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त हुआ है। इसके बाद प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के लिए मशक्कत शुरू कर दी है। मेला क्षेत्र में भीड़ को रोकने के लिए सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में रखा गया है। गोवर्धन को जोड़ने वाले बाहरी व अंदर के क्षेत्र में 24 बैरियर बनाए गए हैं। संबंधित ड्यूटी प्वाइंटों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की जाएगी। अगली स्लाइड में पढिए प्रशासन की तैयारी...
विज्ञापन

2 of 8
गोवर्धन महाराज, दान घाटी - फोटो : अमर उजाला
इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला 1 से 5 जुलाई को लगना था, लेकिन कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा द्वारा प्रमुख मंदिरों के सेवायत व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेला निरस्त करने के आदेश दिए। मुड़िया पूर्णिमा मेला के पांच दिन में 50 लाख के लगभग श्रद्धालुओं का आने का अनुमान रहता है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
गिरिराज महाराज की परिक्रमा का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
इस बार कोरोना काल में पहले से परिक्रमा बंद है। प्रशासन ने माना है कि मेला निरस्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए गोवर्धन को जोड़ने वाली सीमाओं के बाहरी क्षेत्र में 14 व अंदर 10 बैरियर बनाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में भीड़ को रोकने के लिए 20 प्रभारी थाना निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 120 हेड कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 20 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

4 of 8
राजस्थान सीमा पर तैनात मथुरा पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त होने के बाद सौंख-गोवर्धन व गांठौली-डीग राजस्थान सीमा पूरी तरह से सील रहेगी। इसके अलावा राधाकुंड-छटीकरा मार्ग, छाता-गोवर्धन मार्ग, बरसाना-नंदगांव-गोवर्धन मार्ग, मथुरा मार्ग बैरियर लगा कर सील किए जाएंगे। गोवर्धन, राधाकुंड व संबंधित गांवों के रहने वाले लोगों का प्रवेश पहचान पत्र के आधार पर होगा। दिल्ली, राजस्थान की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कोटवन बॉर्डर, एक्सप्रेसवे पर वृंदावन व राया कट, नरहौली पुल, बरसाना थाना बॉर्डर, राजस्थान बॉर्डर, कोथरा बॉर्डर, गोवर्धन चैराहा, मगोर्रा-कुम्हेर बॉर्डर की सीमाओं को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का अभिषेक करते सेवायत फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल के चलते गोवर्धन के दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर, जतीपुरा मुखारविंद, लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरिगोकुल मंदिर के पट आठ जुलाई तक बंद हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
गोवर्धन पर्वत
गिरिराज जी के मंदिरों में दुग्धाभिषेक, छप्पन भोग व अन्य मनोरथ कार्यक्रम स्थगित चल रहे हैं। इसके बाद भी अनलॉक-1 में लोग गिरिराज जी की परिक्रमा करने आने लगे थे। मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त होने के बाद प्रशासन ने परिक्रमा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

7 of 8
मुड़िया पूर्णिमा मेला (फाइल फोटो)
ऐतिहासिक परंपरागत मुड़िया पूर्णिमा मेला में इस बार गिरिराज जी के जयकारे नहीं गूंजेंगे। परिक्रमा में धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इस बार सेवाभावी भंडारे व पानी की प्याऊ लगाने वाले भक्त भी रुक गए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गिरिराज महाराज, दानघाटी, गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण काल में मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त किया गया है। मेला निरस्त होते ही यहां आने वाली भीड़ को रोकने के लिए प्लान तैयार हो गया है। परिक्रमा मार्ग व उसके आसपास के क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है। आठ जुलाई तक प्रमुख मंदिर बंद हैं। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए शासन-प्रशासन का सहयोग करें। -राहुल यादव, उपजिलाधिकारी गोवर्धन, मथुरा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें