फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल के साये में जुटीं 15 देशों की 180 सुंदरियां, महताब बाग में कराए फोटोशूट

Sun, 28 Apr 2019 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मेहताब बाग में प्रतिभागियों ने कराया फोटोशूट - फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2019 की 15 देशों से 180 प्रतिभागी ग्रूमिंग के लिए ताजनगरी पहुंचीं। शुक्रवार इन प्रतिभागियों ने ताजमहल के साये में फोटोशूट कराए। जब ये सुंदरियां मेहताब बाग पहुंचीं तो ऐसा लगा मानो दुनियाभर की खूबसूरती ताजमहल के साये में सिमट आई हो।  
विज्ञापन

2 of 5
मेहताब बाग में जुटीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
भारत के 22 शहरों और 15 देशों से भारतीय मूल की महिलाओं को चुनकर छह-सात माह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में 23 से 50 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले रही हैं। इनमें फरहीन भी शामिल हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो फिर से ग्लैमर की दुनिया में लौटी हैं। उनका कहना है कि कलाकार कभी मरता नहीं है, अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन

3 of 5
मेहताब बाग में जातीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
इन प्रतिभागियों का चयन सिंगापुर, दुबई, जर्मनी जैसे 15 देशों सहित भारत के विभिन्न शहरों से किया गया है। हेमा मालिनी से लेकर श्रीदेवी तक के बालों को खूबसूरती देने वाली सिल्वी रोजर जहां बालों को संवारने के टिप्स देंगी वहीं 'जान तेरे नाम' और 'सैनिक' फिल्म में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी फरहीन प्रभाकर कैमरा फेस करने का हुनर सिखाएंगी। 

4 of 5
मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड-2019 की प्रतिभागी
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इन प्रतिभागियों को बताया गया कि अफवाहों पर ध्यान दिए बिना क्राउन सफलता और जीत पर फोकस करें। परिवार को छोड़कर की जाने वाली छह माह की यह सफर आपको बहुत कुछ सिखाएगा। अपने अंदर की खूबसूरती को पहचानो और इस प्रतिस्पर्धा को क्रोध व घमंड जैसी चीजों को त्याग कर सिर्फ इंजॉय करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेहताब बाग में प्रतिभागियों ने कराया फोटोशूट - फोटो : अमर उजाला
15 देशों से आईं इन 180 प्रतिभागियों ने ताजमहल के पार्श्व में मेहताब बाग में फोटोशूट कराए। इस दौरान खूबसूरत ताजमहल के दीदार कर सभी प्रतिभागी उत्साहित नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें