फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना हादसा: बेटे की फोटो सीने से लगाकर बिलखती मां, बोली- 'एक बार मेरा लाल वापस ला दो', रुला देंगी तस्वीरें

Thu, 14 May 2026 08:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से 13 वर्षीय विक्की समेत चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां की चीखें और बहनों का विलाप हर किसी की आंखें नम कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 10
बेटे की तस्वीर के साथ बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विक्की मेरे लाल तू क्यों चला गया। मेरी गोद में आ जा। एक बार मेरे लाल को कोई लाैटा दो। मैं वापस नहीं जाने दूंगी। अपनी गोद में बैठा लूंगी...। शोभा नगर, ट्रांस यमुना में भूरी सिंह के घर से बुधवार को करुण क्रंदन गूंजता रहा। इससे आसपास के लोग के दिल को झकझोर दिया। इकलाैते बेटे विक्की की माैत से पूरा परिवार टूट गया है।

मां गोमती बेहाल हैं। कभी बेहोश हो जाती हैं। कभी इधर-उधर बेटे को तलाशने लगती हैं। उसकी फोटो गोद में उठाकर रोने लगती हैं। चीखते हुए बेटे को बुलाने की जिद करने लगती हैं। बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जो लोग मां को चुप कराने की कोशिश करते हैं, उनकी आंखों से खुद आंसू बहने लगते हैं।

शोभा नगर निवासी भूरी सिंह के बेटे साैरभ की एक साल की बेटी नित्या का सोमवार रात को जन्मदिन था। उसके ससुराल से रिश्तेदार आए थे। मंगलवार सुबह राकेश के भाई भूरी सिंह का 13 वर्षीय बेटा विक्की बहन संध्या, काजल, रिश्तेदार महक, रिया, कान्हा और अंशुल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने जाने की कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

2 of 10
विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला
स्वीमिंग पूल बंद होने पर 1 किलोमीटर की दूरी पर यमुना में नहाने चले गए थे। गहरे पानी में जाने की वजह से विक्की और रिया डूबने लगे थे। उन्हें बचाने के लिए अन्य बहन और भाई पानी में गए तो वो भी डूब गए थे। किनारे पर खड़ी बहन संध्या ने शोर मचाया था। गोताखोरों ने आकर काजल और अंशुल को बाहर निकाल लिया था। बाकी चारों डूब गए थे। बाद में उनके शव बरामद हुए थे
विज्ञापन

3 of 10
बहन की बिगड़ी हालत - फोटो : अमर उजाला
विक्की का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। रात में बहन काजल की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर लेकर आए। तयेरे भाई की माैत से वो बेहाल है। बार-बार विक्की को याद करके रोये जा रही है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।

4 of 10
यमुना हादसा - फोटो : अमर उजाला
अब काैन बनेगा सहारा
बेटे विक्की की माैत से पिता राकेश का भी हाल बेहाल है। उनके भी आंसू नहीं रुक रहे हैं। पहले वो बेटियों और पत्नी को संभालते हैं। बाद में खुद भी रोने लग जाते हैं। उनका दर्द किसी से देखा नहीं जा रहा है। जब कोई बात करता है तो कहने लगते हैं कि बेटा बुढ़ापे की लाठी बनता मगर हादसे ने उसे छीन लिया। अब काैन सहारा बनेगा।
विज्ञापन

5 of 10
विलाप करते विक्की के पिता - फोटो : अमर उजाला
बहन बोलीं, भाई ने मांगी थी गियर वाली साइकिल
राकेश की चार बेटियां हैं। इनमें दो बेटी पूनम और मोहनी की हाल में शादी की थी। वहीं दो बेटी संध्या और सलोनी अभी छोटी हैं। भाई की माैत से बहनों का बुरा हाल है। उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। वो बोल रही हैं कि अब किसे राखी पहनाएंगी। काैन उनसे अपनी जिद पूरी कराएगा। भाई का 18 जुलाई को जन्मदिन आने वाला था। उसने गिरयर वाली साइकिल मांगी थी। अब वो किसे साइकिल दिलाएंगी। चारों बहन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

 
विज्ञापन

6 of 10
रोते घरवाले - फोटो : अमर उजाला
परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता
भूरी सिंह और राकेश के घर में हुए हादसे के बाद लोगों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदारों के साथ ही अन्य लोग भी पहुंच रहे हैं। सभी परिजन को सांत्वना दे रहे हैं। मृतक विक्की के चचेरे भाई साैरभ ने बताया कि हादसे में मरने वाली महक, रिया साली थीं, जबकि कान्हा साला था। उनकी माैत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वो सभी खुशी मनाने आए थे। हादसे के बाद मातम है।
 
विज्ञापन

7 of 10
विलाप करती महिला - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मोहल्ले के लोग परेशान
शोभा नगर में हुए हादसे के बाद एक परिवार का इकलाैता चिराग बुझ गया। साथ ही तीन और जिंदगियां यमुना में समा गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। राकेश कुमार के घर के आसपास लोगों का कहना था कि पहले भी यमुना में डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा इंताम नहीं किए गए हैं। जन्मदिन के वीडियो देख कर रहे याद नित्या के जन्मदिन पर रिश्तेदारों ने खूब डांस किया था। इनमें विक्की भी शामिल था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को परिवार के लोग जन्मदिन के फोटो-वीडियो देख रहे थे। विक्की सहित यमुना में डूबे अन्य को देखकर रो रहे थे।
 

8 of 10
विलाप करती बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहनों की विदाई पर खूब रोया था विक्की
चार बहनों का इकलौता भाई विक्की अब कभी लौटकर नहीं आएगा। चार महीने पहले दो बहनों की शादी में उसने खूब डांस किया था। बुधवार भाई की तस्वीर से लिपटकर बहनें रो रही थीं। चार महीने पहले बहन पूनम और मोहिनी की विदाई पर विक्की खूब रोया था। कई दिनों तक वह बहनों से मिलने जाता रहा था। बहनों ने बताया कि भाई कभी उन्हें छोड़ता नहीं था। ससुराल से घर आने पर वापस नहीं जाने देता था।

9 of 10
विलाप करती बहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोताखोरों को पहुंचने में लगे थे 15 मिनट
बहन संध्या और काजल हादसे की चश्मदीद हैं। वह भी सभी के साथ यमुना किनारे गई थीं। संध्या ने कांपती आवाज में बताया कि पिछले रक्षाबंधन पर उसने विक्की की कलाई पर राखी बांधी थी। सभी बच्चे पहले स्वीमिंग पूल जा रहे थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। स्वीमिंग पूल बंद भी हो गया था। तभी महक और रिया ने यमुना देखने की जिद की। सभी पार्वती घाट के पास पहुंच गए। कुछ ही देर में पानी के अंदर जाने पर हादसा हो गया। उसने रोते हुए बताया कि घाट पर मौजूद नाव वालों को आवाज लगाई, लेकिन उन्हें पहुंचने में करीब 15 मिनट लग गए। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महक, रिया और कान्हा को गोताखोरों ने निकाल लिया, लेकिन विक्की को ढूंढने में पांच घंटे से ज्यादा समय लग गया।

 
विज्ञापन

10 of 10
विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैंने मना किया था यमुना में जाने से
विक्की के चचेरे भाई सौरभ ने बताया कि उन्होंने बच्चों को यमुना में न जाने की हिदायत दी थी। रास्ते में भी समझाया, लेकिन बच्चे नहीं माने। कुछ देर बाद जब वह घाट की तरफ पहुंचे तो वहां कोई नजर नहीं आया। आधे घंटे बाद मौत की खबर आ गई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें