आगरा में बुधवार शाम बूंदाबांदी तो हुई पर उमस भरी गर्मी से निजात दिलाने वाले मानसून का अब भी इंतजार है। यह आठ दिन लेट हो चुका है। ताजनगरी में मानसून के दस्तक देने की तय तारीख 26 जून है। सुल्तानपुर में अटकने के बाद मानसूनी बादलों ने इधर का रुख किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जुलाई तक यहां मानसून की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
2 of 5
उमस भरी गर्मी से पर्यटक बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को उमस के कारण अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री भी ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का स्तर 68 फीसदी पर रहा। शाम को चार बजे के बाद मौसम में बदला। तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
3 of 5
काले बादलों के बीच ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने लुकाछिपी शुरू कर दी, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में मानसून के बादल आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भिगो सकते हैं।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की रेखा मजबूत होकर उत्तराखंड को पहुंच गई है, लेकिन पश्चिमी से दक्षिणी उत्तर प्रदेश के बीच यह मामूली रूप से ही बढ़ी है। ऐसे में अनुमान है कि अगले 48 घंटों में यानी पांच जुलाई तक मानसूनी बादल आगरा को भिगो देंगे।