कान्हा की नगरी में बुधवार की दोपहर दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की सूरत को बिगाड़ दिया। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जर्जर सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक और राहगीर परेशान हुए। मथुरा-वृंदावन के बीच का सफर अब और भी खतरनाक हो गया है। लोग लगभग दो किलोमीटर का सफर जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
बारिश के पानी में गिरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर जयसिंहपुरा तक दलदल बने रास्ते पर चलकर कई दो पहिया वाहन स्वामी गिरकर चुटैल भी हुए। वहीं तिपहिया और चार पहिया से भी लोगों को इस रास्ते से निकलना भारी पड़ा। पैदल जाने वाले लोग भी फिसलते दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
बारिश के बाद भरे पानी से निकलती गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
ठेकेदार की मनमानी और कार्य में बरती जा रही ढिलाई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है, लेकिन जनपद के आला अधिकारियों को लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। लोग गिरें या या चुटैल हों, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अक्सर ऐसे सभी कार्य बारिश के समय रोके जाते हैं, लेकिन कार्य बदस्तूर जारी है। लगता है जैसे अधिकारियों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। वहीं, सीवर कार्य के दौरान लोगों के पैदल तक निकलने की जगह नहीं बची है। जरा सी जगह से बाइक, कार, टेंपो, ट्रैक्टर और ई-रिक्शे निकल रहे हैं।
4 of 7
बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर में नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, भूतेश्वर पुल के नीचे, डीग गेट, दरेसी रोड आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। लोगों बमुश्किल इन रास्तों से गुजरे। उधर, पीएमवी पॉलिटेक्निक से लेकर जयसिंहपुरा तक सीवर लाइन बिछाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। ठेकेदार द्वारा सीवर के लिए खोदे गए गड्ढों की मिट्टी को वहीं डाल दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
पानी के बीच से निकलता रिक्शाचालक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं धीमीगति से चल रहे सीवर कार्य के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। बुधवार को हुई बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। मिट्टी न उठाए जाने के कारण लगभग दो किलोमीटर का रास्ता दलदल बन गया है। हालात बदतर हो गए हैं। दो पहिया वाहन चालक इस रास्ते से नहीं निकल पा रहे
हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच निकलती बस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन के बीच कार्य शुरू करने से पहले अधिकारियों ने लोगों को होने वाली परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया और पहले से कोई योजना नहीं बनाई। पहले सीवर लाइन डालने के लिए परिक्रमा मार्ग को खुदवा दिया गया। इस मार्ग को दुुरुस्त किए बिना ही मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सीवर कार्य शुरू कर दिया। अब लोगों के निकलने के लिए कोई रास्ता मुफीद नहीं है।
बारिश के बाद जलभराव के बीच निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सावन मास की शुरुआत हो गई। तभी से मौसम में भी बदलाव शुरू हो गया। आसमान में बादल छाए रहने तथा हवाएं चलने से मौसम में ठंडक थी। बुधवार को अचानक बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर साढ़े बारह बजे जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। शहर, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, सुरीर, नौहझील, राया आदि स्थानों पर तेज बारिश हुई।