फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगरा के फूलों और कन्नौज के इत्र से महकेगी ट्रंप की राह, नाले की दुर्गंध रोकने को किए ये उपाय

Mon, 24 Feb 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
नालों के किनारे रखे गए इत्र से भरे कप, लगाए गए मोगरे के फूल - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के ताजमहल भ्रमण के दौरान पूर्वी गेट नाले की बदबू रोकने के लिए नाले के दोनों ओर खुशबूदार मोगरा के फूलों की माला और कन्नौज से मंगवाए गए इत्र के 24 स्पेशल कप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क किनारे रखे गमले - फोटो : Amar Ujala
शनिवार को नाले के पास से निकले सैलानियों को दुर्गंध की जगह मोगरा की सुगंध का एहसास हुआ। ट्रंप के दौरे से पहले नाले की बदबू खत्म करने के लिए चेन्नई से केमिकल मंगवाकर ट्रीटमेंट कराया जा चुका है, वहीं खुशबूदार फूलों के गमले अभी और रखे जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मोगरा के फूलों की झालर - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नगर निगम ने ताजमहल पूर्वी गेट नाले की तलीझाड़ सफाई कराने के बाद दुर्गंध रोकने के लिए शुक्रवार को ट्रीटमेंट कराया तो शनिवार को मोगरा के फूलों की लड़ियां लगा दीं। 

4 of 6
नाले किनारे इत्र से भरे कप रखे - फोटो : Amar Ujala
पांच फीट ऊंची और 15 फीट लंबाई में मोगरा के फूलों की माला के कारण यहां से निकलने वाले सैलानियों को सुगंध महसूस हुई। यही नहीं, कन्नौज से विशेष रूप से इत्र मंगवाया गया, जिसे 24 कपों में रखा गया है। नाले के दोनों ओर 12-12 कप रखे गए हैं जो हवा चलने पर सुगंध बिखेर रहे हैं। नगर निगम यहां कन्नौज के इत्र के साथ नाले की बाउंड्री पर खुशबूदार फूलों के गमले भी रखवा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
मशीन से हुई नाले की सफाई - फोटो : Amar Ujala
पूर्वी गेट कचरा डंप साइट पर किया गया ट्रीटमेंट
ताजमहल पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस के सामने नगर निगम के ठोस कूड़े की डंपिंग साइट है, जहां पूरे ताजगंज का कचरा एकत्र कर वाहनों से कुबेरपुर ले जाया जाता है। पूर्व से पश्चिम हवा चलने पर कचरे के कारण दुर्गंध फैलती है। ट्रंप के दौरे के कारण इस साइट से कूड़ा पूरी तरह से हटा दिया गया और साइट पर केमिकल ट्रीटमेंट कर दुर्गंध रोकने की कवायद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
दुर्गंध रोकने को कई उपाय किए
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक विशेष सफाई अभियान के साथ दुर्गंध रोकने के लिए हमने कई उपाय किए हैं ताकि दुर्गंध महसूस न हो। पूर्वी गेट नाले की सफाई के बाद ट्रीटमेंट कराया गया है। शनिवार से ही पूरा क्षेत्र दुर्गंध मुक्त हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें