फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: आगरा-फिरोजाबाद के सात बूथों पर मतदाताओं ने लगाया शतक, जानें कुल मतदान प्रतिशत

Sat, 09 Apr 2022 07:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एमएलसी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
तीर सी चुभती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी (स्थानीय प्राधिकारी) चुनाव के लिए शनिवार को 25 बूथों पर हुए मतदान में मतदाताओं ने वोटों की बारिश की। आगरा के 16 और फिरोजाबाद के नौ बूथों पर वोट डाले गए। शाम चार बजे तक दोनों जिलों में कुल 98.06% मतदान हुआ। आगरा में अकोला, सैया, बरौली अहीर, पिनाहट, खेरागढ़ और जगनेर में 100 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

आगरा में 16 बूथों में सात बूथों पर 100% और तीन बूथों पर 99% से अधिक मतदान किया है। जिले में कुल 98.88% वोट पड़े। फिरोजाबाद में नौ बूथों में कुल 96.87% मतदान हुआ है। फिरोजाबाद की सिरजागंज में नगर पालिका एवं मदनपुर क्षेत्र पंचायत से सबसे कम 93.75% वोट पड़े हैं। सुबह आठ बजे से ही मतदान करने के लिए क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत, जिला पंचायत के अलावा नगर पालिका सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा में मतदान के बाद मेयर और विधायक व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का पारा चढ़ता उससे पहले ही आगरा नगर निगम में मेयर, विधायक, पार्षदों के अलावा स्वामीबाग एवं दयालबाग नगर पंचायत सभासद भी मतदान के लिए पहुंच गए। दस बजे तक 28.68% मतदान हो चुका था। दोपहर तपने से पहले 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 73.81% हो गया। जो दोपहर 2 बजे तक 91.94% पहुंच गया। दो बजे के बाद मतदेय स्थलों पर सन्नाटा पसरने लगा। इक्का दुक्का लोग मतदान के लिए आए। शाम चार बजे मतदान खत्म होने तक दोनों जिलों में कुल 98.06% मतदाताओं ने वोट किया है।
विज्ञापन

3 of 6
फिरोजाबाद में मतदान के बाद महिला बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला
दोनों जिलों में 25 बूथों पर वोट पड़े। कुल 3922 मतदाताओं में 3846 ने मतदान किया है। जिनमें 2271 पुरुष एवं 1575 महिला मतदाता थीं। जिलेवार फिरोजाबाद में कुल नौ बूथों पर 1599 में से 1549 मतदाताओं ने वोट डाला है। इनमें 894 पुरुष एवं 655 महिलाएं थीं। वहीं, आगरा के 16 बूथों पर 2323 मतदाता थे। 2297 ने मतदान किया है। इनमें 1377 पुरुष एवं 920 महिला मतदाता हैं। 

4 of 6
आगरा में मतदान केंद्र पर जाते डीएम - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एवं रिटर्निग अफसर प्रभु एन सिंह के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। किसी भी मतदेय स्थल पर मतदान में व्यवधान की सूचना नहीं मिली। उधर, डीएम व एसएसपी ने फतेहपुर सीकरी स्थित विकास खंड कार्यालय में बने पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

5 of 6
मतदान केंद्र पर खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला

यहां लगाया मतदाताओं ने शतक

पोलिंग बूथ:         कुल मतदाता: पुरुष: महिला: मतदान 
अकोला ब्लॉक:      118: 71:47:100%
बरौली अहीर ब्लॉक: 185:108:77:100%
पिनाहट ब्लॉक: 113:67:46: 100%
फतेहाबाद ब्लॉक: 184:110:74:100%
सैंया ब्लॉक: 126:78:48:100%
खेरागढ़ ब्लॉक: 130:81:49:100% 
जगनेर ब्लॉक: 99:64:35:100%

यहां एक वोट से चूके मतदाता

बूथ: कुल मतदाता: वोट पड़े: मतदान
खंदौली ब्लॉक: 132:131:99.24%
जैतपुरकलां ब्लॉक: 106:105:99.06%
फतेहपुर सीकरी ब्लॉक: 163:162:99.39%
टूंडला बीरी सिंह कॉलेज: 198:197:99.49%
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये हैं उम्मीदवार

- भाजपा: विजय शिवहर
- सपा: डॉ. दिलीप सिंह
- निर्दल: हस्नूराम आंबेडकरी, प्रवीण कुमार, विमल कुमार

12 अप्रैल को होगी मतगणना

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार 12 अप्रैल को मतगणना होगी। मतदान के बाद शनिवार को मतपेटियां सील होने के बाद शाहदरा स्थित नवीन गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में जमा हो गई हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखते समय वीडियोग्राफी कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें