विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को आगरा खंड की शिक्षक सीट पर 70.78 फीसदी और स्नातक पर 41.55 फीसदी वोट पड़े। वोट डालने में स्नातक सीट पर फर्रुखाबाद में 54.08 फीसदी के साथ सबसे आगे और जबकि शिक्षक सीट पर कासगंज 81.02 फीसदी मतदान के साथ अव्वल रहा। दोनों सीट पर 12 जिलों में मतदान हुआ। आगरा खंड स्नातक पद के 22 और शिक्षक पद के 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इसके लिए बुधवार से तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
मतदान के बाद निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। पहले दो घंटे गति धीमी रही। 10 बजे तक दोनों सीटों पर कुल 10 फीसदी भी वोट नहीं पड़े। दस बजेके बाद धूप खुली तो मतदान की रफ्तार बढ़ी। दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 11.57% और शिक्षक में 28.32% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो बजे तक दो घंटे में 12 जिलों में मतदान दर दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
3 of 6
मतदान के बाद निशान दिखाते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे तक आगरा समेत 12 जिलों में 32.23 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला जबकि 65.57% शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। अंतिम एक घंटे में स्नातक सीट पर आठ नौ फीसदी और शिक्षक सीट पर पांच फीसदी मतदान और बढ़ा। शाम पांच बजे तक शिक्षक सीट पर कुल 70.78 फीसदी और स्नातक सीट पर 41.56 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।
4 of 6
आगरा के एक बूथ पर मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक सीट पर औरेया में, स्नातक पर इटावा में सबसे कम मतदान
12 जिलों के एमएलसी चुनाव में फर्रुखाबाद में स्नातक व शिक्षक दोनों मतदाता मतदान में आगे रहे। यहां स्नातक सीट पर 14826 में से 8018 मतदाताओं ने वोट डालें। शिक्षक सीट पर भी फर्रुखाबाद में 1422 में से 1139 मतदाताओं ने मतदान किया है। सबसे कम मतदान स्नातक सीट पर औरेया में 36.44 फीसदर रहा जबकि शिक्षक सीट पर सबसे कम वोट इटावा में 59.55 फीसदी पड़े।
विज्ञापन
5 of 6
महिला शिक्षक मतदाताओं में खासा उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
महिला शिक्षक मतदाताओं में खासा उत्साह
मतदान के उत्साह में महिलाएं-पुरुषों से आगे रहीं। बोलीं कि कोई हमारी भी आवाज सदन में रखे... इसलिए वोट किया है। पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मतदेय स्थल पर वोट डालने आई दो महिला शिक्षकों को वहां पुरानी सहेलियां मिल गईं। फिर चारों ने सेल्फी ली। शाहगंज निवासी शिक्षक मतदाता शालिनी ने कहा कि इस चुनाव के बारे में सुना तो बहुत था लेकिन वोट आज पहली बार किया है। ये भी विधानसभा की तरह विधायक का चुनाव है। वोट इसलिए किया है कि सदन में कोई शिक्षकों के हक की आवाज उठाए। पेंशन समेत कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण होना है।
पहली बार वोट डाला
मेरा बूथ कलक्ट्रेट में था। मैंने पहली बार वोट डाला है। जिसे हमने चुना है उम्मीद करते हैं वो हमारी बात को सरकार में रखेंगे। -अंजना चंदेल, शिक्षक
यह चुनाव भी अहम
मैंने कलक्ट्रेट बूथ पर मतदान किया है। मैं दूसरी बार वोट डाल रही हूं। यह चुनाव भी अन्य चुनावों की तरह महत्वपूर्ण है। -मुन्नी देवी, शिक्षक
पसंद का प्रत्याशी चुना
मेरा बूथ परशुराम इंटर कॉलेज में है। शिक्षक और स्नातक दोनों सूची में मेरा नाम था। मैंने अपनी पसंद से मतदान किया है। -अमिता चौधरी, शिक्षक
हमारी बात सुनी जाए
मेरा वोट वजीरपुरा बूथ पर पड़ा है। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। सरकार में उनकी बात सुनी जाए। ऐसा प्रतिनिधि चुना है। - शिखा शर्मा, स्नातक