फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूरी रात पीटा... फिर मार डाला, जला दी नाबालिग लड़की की लाश; 'कातिलों' ने बताई ऐसी वजह कि चौंक गई पुलिस

Mon, 12 Jan 2026 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में एक परिवार ने नाबालिग बेटी को पूरी रात पीटा। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने नाबालिग की लाश को जला दिया। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 9
kasganj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के कासगंज में झूठी शान की खातिर परिजन ने किशोरी की हत्या कर शव को शनिवार रात श्मशान में जला दिया। किशोरी दो दिन पहले गांव निवासी प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

सूचना पर रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची और पानी डालकर चिता को बुझाया, फिर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं। एएसपी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। देर शाम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

 
विज्ञापन

2 of 9
किशोरी की हत्या के बाद गांव में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों ने खुलासा किया कि किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। गांव में रहने वाले किशोरी के प्रेमी के भाई ने रविवार सुबह यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी कि एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजन ने शव को श्मशान में जला दिया है। 
विज्ञापन

3 of 9
किशोरी की हत्या के बाद जलाया शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के प्रधान प्रतिनिधि, किशोरी के प्रेमी और उसके भाई से पूछताछ की। मृत किशोरी के घर पर ताला लगा था जिसे खुलवाकर पुलिस ने जांच की।

 

4 of 9
किशोरी की हत्या के बाद परिजन से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से वापस लाए थे
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि किशोरी दो दिन पहले घर के पास रहने वाले प्रेमी के साथ आगरा चली गई थी। शनिवार की शाम किशोरी के परिजन दोनों को आगरा से वापस ले आए थे। दोनों को गांव में 50 मीटर के फासले पर बने अलग-अलग कमरों में बंद कर उनकी पिटाई की गई। 

 
विज्ञापन

5 of 9
किशोरी की हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन ने रात में किशोरी की हत्या कर शव को जला दिया जबकि प्रेमी उनके चंगुल से बचकर भाग निकला। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि चिता को बुझाकर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजन की तलाश जारी है।
विज्ञापन

6 of 9
किशोरी की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, घरों पर लटका मिला ताला
कासगंज के ढोलना थाना इलाके के गांव में किशोरी की हत्या के बाद रविवार को सन्नाटा फैला रहा। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस गांव पहुंची, तब तक किशोरी व प्रेमी के परिजन समेत अन्य ग्रामीण घरों पर ताला डालकर चले गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी जुटाने में दिक्कतें हुई।

 
विज्ञापन

7 of 9
किशोरी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में किशोरी और उसके प्रेमी के मकान के बीच की दूरी 100 मीटर से भी कम है। परिजन के किशोरी की हत्या कर शव को जलाने की जानकारी रविवार की सुबह गांव के लोगों को हुई तो वह भी सहम गए। ढोलना थाना से पुलिस टीम जब तक गांव में घटनास्थल तक पहुंची, तब तक अधिकांश ग्रामीण घरों पर ताला लगाकर गांव से जा चुके थे। 

 

8 of 9
किशोरी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो-तीन मकान के दरवाजे खुले थे। उनमें भी सिर्फ महिलाएं थी। पुरुष गांव में नहीं थे। पुलिस ने पहले गांव पहुंचकर श्मशान में चिता की आग बुझाई। इसके बाद पूछताछ के लिए गांव पहुंची तो वहां कोई घटना की सही जानकारी देने वाला मौजूद नहीं था। किशोरी और उसके प्रेमी के घर पर ताले लटके मिले। 
विज्ञापन

9 of 9
किशोरी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसपास के घरों का भी यही हाल था। गांव में सिर्फ प्रधान प्रतिनिधि और किशोरी का प्रेमी मौजूद मिला। काफी देर तक पुलिस वही बैठकर किशोरी के घर का ताला खुलवाने का प्रयास करती रही। करीब डेढ़ घंटे बाद किशोरी के घर का ताला खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई और आगे जांच की।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें