फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में 'रवि' का वार, आसमान से बरसी अंगार, दहक उठी धरती, लोग बेहाल

Sun, 09 Jun 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी और तेज धूप से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आसमान से अंगारे बरसने का सिलसिला जारी है। इसके चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती दिख नहीं रही है। रविवार को भी 'रवि' ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। इससे मौसम का पारा दोपहर को 46 डिग्री के पार पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में बदन जला रही है तो लू के थपेड़े नश्तर से चुभ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भीषण गर्मी से पर्यटक हो जाते हैं बेहाल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को तापमान 44.7 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। शाम को सूर्यास्त के बाद तपिश बनी रही जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रही। रविवार की सुबह भी राहत लेकर नहीं आई। जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ा, वैसे ही तापमान बढ़ता गया। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती - फोटो : अमर उजाला
सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगी। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ताजमहल समेत अन्य एतिहासिक स्मारकों पर दोपहर के वक्त बेहद कम पर्यटक नजर आए। जो पर्यटक थे, वे जहां तहां छांव में बैठकर गर्मी और तेज धूप से खुद को बचा रहे थे। 

4 of 6
कपड़े से ढककर धूप से बच्चों का बचाव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बीते सप्ताह आगरा में पारा 44 से 46 डिग्री के बीच ही बना रहा। आसमान से बरसते अंगारों के बीच भी ईद के कारण हुई छुट्टियों में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। शनिवार को 44 डिग्री पार तापमान में भी करीब 29 हजार पर्यटकों ने ताजमहल देखा। हालांकि गर्म पत्थरों के कारण गुंबद पर लोग कम ही गए। 
विज्ञापन

5 of 6
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। लू के थपेड़ों की मार जारी रहेगी। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोग एहतियात बरतें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। नीबू, खरबूजा, तरबूजा आदि का सेवन करते रहना चाहिए। नारियल पानी भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तेज धूप से अपना बचाव करती विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों की सलाह है कि खूब पानी पीएं, तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलना जरूरी हो तो सिर पर अंगोछा डाल लें। सूती कपड़े पहनें। फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए दही को छोड़कर बाकी दूध के उत्पादों के सेवन से बचना चाहिए। रात में कम भोजन करें। बासी खाने का सेवन बिल्कुल न करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें