आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली करने वाले नकली किन्नर सोमवार सुबह पुलिस के पहुंचते ही भाग गए। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस ने वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर चेकिंग अभियान चलाया। दोनों जगह एक भी नकली किन्नर नहीं मिला। यह भी पता चला है कि वसूली करने वाले सभी युवक हैं। कार से आते हैं और लड़कियों के कपड़े पहनकर वसूली करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस को देखते ही वे लोग भाग निकले। इसके बाद शाम तक एक भी नहीं आया। पुलिस ने इनके बारे में जानकारी जुटाई है।