फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का आगरा दौराः तैयारी को दौड़े अफसर

Thu, 04 May 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 4
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ के ताजनगरी में आगमन की सूचना से अफसरों में हड़कंप है। बुधवार को आनन-फानन में मी‌टिंगों का दौर शुरू हो गया। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों की टीम सीएम के निरीक्षण वाले स्‍थानों पर पहुंचकर व्यवस्‍थाएं देख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को आगरा आ सकते हैं और उनके जिला अस्पताल का निरीक्षण करने की संभावना है। इससे पहले डीएम गौरव दयाल बुधवार को सुबह जिला अस्पताल का हाल जानने पहुंचे। महिला वार्ड पहुंच मरीजों से बात कही, इसमें मरीजों ने दूध न मिलने की शिकायत की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहां दूध वितरण करने की सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम
वार्ड की दीवारों से पपड़ी झड़ रही थी, डीएम ने इसकी रंगाई-पुताई के निर्देश दिए। शौचालय और आरओ प्लांट देखा, यहां गंदगी देख भड़क गए। यहीं मथुरा के एक तीमारदार ने उनसे शिकायत की, कि उनको भर्ती नहीं किया जा रहा, इस पर डाक्टर को निर्देश दिए। होम्योपैथिक, सीटी स्कैन कक्ष भी देखा। आईसीयू देखा यहां मरम्मत कार्य चल रहा था। दवा काउंटर गए, जहां मरीजों ने दवाओं की कमी की शिकायत की। 
विज्ञापन

4 of 4
विकास भवन में बैठक करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस ने बताया कि डिमांड भेजी जा चुकी है, सप्लाई नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस से दवाओं की डिमांड सूची मांगी। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन कर जिला अस्पताल के रास्ते और परिसर में बने गड्डों को भरने के निर्देश दिए। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया जो खामियां बताई हैं, उनको दूर किया जाएगा। 14 लाख रुपये की दवाएं मंगाई जाएंगी। इधर विकास भवन में जिले के सभी अधिकारियों की मीटिंग हुई। इस दौरान सभी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम गौरव दयाल ने अधीनस्‍थों को आवश्यक निर्देश दे दिए। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें