फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट एट आगरा: निर्यातक बोले-अमेरिका-चीन ट्रेड वार ने दिया आगरा को बढ़ने का मौका

Sat, 09 Nov 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मीट एट आगरा के उद्घाटन पर पहुंचे केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार से आगरा के जूता निर्यातकों के पास अमेरिकी बाजार को कब्जाने का सुनहरा मौका है, लेकिन जूते की नई इकाई और क्षमता विस्तार पर टीटीजेड के प्रतिबंधों के कारण यह मौका हाथ से फिसल जाएगा। प्रदूषण रहित जूता उद्योग की रुकावटें दूर होंगी तो रोजगार के साथ आर्थिक तरक्की भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

2 of 6
मीट एट आगरा के उद्घाटन पर पहुंचे मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट और एफमेक ने इंटरनेशनल फुटवियर फेयर मीट एट आगरा के उद्घाटन पर केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के सामने यह तस्वीर पेश की। सींगना गांव स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में फेयर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के साथ प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, एमएसएमई राज्य मंत्री उदयभान सिंह, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन और सीएलई के चेयरमैन पीआर अकील अहमद के साथ किया।
विज्ञापन

3 of 6
मीट एट आगरा में आए केंद्रीय मंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन के फेयर के उद्घाटन पर न केवल सीएलई रीजनल चेयरमैन पूरन डावर, बल्कि प्रदेश के तीनों मंत्रियों और आगरा-फतेहपुर सीकरी के सांसदों ने भी ताज ट्रिपेजियम जोन की बंदिशों और तदर्थ रोक हटाने की मांग केंद्रीय मंत्री के सामने रखी। प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य और चौ. उदयभान सिंह ने ट्रेड वार में चीन के कमजोर होने का फायदा उठाने के लिए टीटीजेड की बंदिशों को हटाने की पैरवी की।

4 of 6
केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने सांसद, विधायक, मंत्रियों और जूता निर्यातकों द्वारा एक ही आवाज उठाए जाने पर कहा कि सरकार लेदर सेक्टर को बढ़ावा देना चाहती है, इसीलिए 2600 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया। इसमें 696 करोड़ रुपये कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए तय किए गए। लेदर फुटवियर के विकास में आड़े आ रहे नियमों को बदलवाने के लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सांसदों, निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा सत्र शुरू होने वाला है। उसमें भी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
दस मोचियों को वितरित की टूल किट - फोटो : अमर उजाला
फुटपाथ पर बैठकर जूते की मरम्मत करने वाले 10 मोचियों को स्किल इंडिया अभियान के तहत केंद्रीय कौशल विकास मंत्री ने टूल किट और छतरी वितरित की। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि काम कोई छोटा, बड़ा नहीं होता, बस जो करें, वह सर्वश्रेष्ठ हो। मोचियों को उनके काम के लिए सम्मान दें। फै क्टरियों और छोटे कारखानों में कारीगरों को नेशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिलाएं, ताकि गुणवत्ता सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीट एट आगरा में आए अतिथि - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि तदर्थ रोक हटाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों के ही मंत्री हमारी बात सुनें। कम से कम जैसा पहले चल रहा था, वैसा तो चले। नए उद्योग न लगेंगे तो आगरा वाले कहां जाएंगे। प्रधानमंत्री से हम सभी 11 जनप्रतिनिधियों को मिलवा दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें