फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: ताजमहल पर वायरस का खौफ, सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग

Fri, 06 Mar 2020 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

- विदेशी पर्यटकों के लिए अलग से चार गोल्फ कार्ट, सेनेटाइजेशन होगा
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस से संक्रमित इटली के पर्यटकों और शहर के 6 लोगों की पुष्टि होने के बाद पूरे पर्यटन उद्योग में इस कदर खौफ है कि बृहस्पतिवार को ताजमहल जाने वाले सैलानियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। यह स्क्रीनिंग अभी तक एयरपोर्ट पर ही की जा रही थी, लेकिन ताजमहल पूर्वी गेट शिल्पग्राम पार्किंग पर स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल गन से जांच शुरू की है। विदेशी सैलानियों के लिए एहतियातन अलग से चार गोल्फ कार्ट लगाई गई है, जो दिन में कई बार सेनेटाइज की जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गठित की टीमें - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को ताजमहल जाने वाले सैलानियों की सुबह से ही शिल्पग्राम पार्किंग में जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गोल्फ कार्ट में बैठे विदेशी सैलानियों की जांच थर्मल गन से कर रही है। इस गन से पर्यटकों का तापमान नापा जा रहा है। लक्षणों की पूछताछ के अलावा उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी कहा जा रहा है। माथे और हाथ पर थर्मल गन से स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिन सैलानियों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाएंगे, उनका जिला अस्पताल में परीक्षण किया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके नमूने लिए जाएंगे। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही पर्यटक को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
बैठक में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारीगण - फोटो : Amar Ujala
बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने खंदारी,  फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर सहित अन्य क्षेत्रों में फागिंग और एंटी लारवा का स्प्रे कराया। ताज पूर्वी गेट शिल्पग्राम पार्किँग से मुख्य द्वार तक गोल्फ कार्ट से पर्यटक जाते हैं। एडीए ने विदेशी सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग पर चार गोल्फ कार्ट अलग से चलाई हैं। इन गोल्फ कार्ट को दिन में कई बार सेनिटाइज किया जा रहा है। भारतीय पर्यटकों को अन्य गोल्फ कार्ट में जाने को कहा गया है। इटली, जापान, कोरिया, चीन, ईरान आदि देशों के पर्यटकों के साथ चल रहे गाइडों की भी थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है।

4 of 5
विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल की देखरेख कर रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सुरक्षा संभाल रहे सीआईएसएफ जवानों को मास्क और सेनेटाइजर दिए गए हैं। ताज के चप्पे चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी खांसी और संक्रमण से गुजरने वाले पर्यटकों पर निगरानी की जा रही है। विदेशी पर्यटकों पर सीसीटीवी और जवानों के जरिए भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्क लगाए पर्यटक और गाइड - फोटो : Amar Ujala
‘हमने अपने सभी कर्मचारियों को मास्क और सेनेटाइजर दिया है। उनसे कहा गया है कि किसी के भी संपर्क में न रहें। गेट पर ही जो भी संदिग्ध और संक्रमित नजर आए, उस पर नजर रखें और तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें ताकि अलग थलग किया जा सके’ - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें