यूपी में पुलिस ने अब मोरल पुलिसिंग के जरिए शरारती तत्वों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा के गोवर्धन का ही एक मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने परिक्रमा मार्ग में डबल मीनिंग कमेंट करते जा रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें सबक सिखाने के लिए दंड बैठक लगाने की सजा दी। इसके बाद दोबार ऐसी हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
दंड बैठक लगवाईं
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रोजना हजारों भक्त गोवर्धन में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माने जाने वाले गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने आते हैं। यह परिक्रमा करीब 21 किमी की होती है। परिक्रमा मार्ग गोवर्धन कस्बा और उसके आसपास बसे कस्बों से होकर गुजरता है। यहां अधिकतर परिक्रमार्थी धार्मिक भावना के साथ ही आते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दंड बैठक लगाने की सजा दी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर शाम को कुछ युवक गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान युवकों ने वहां भगवान के जयकारे लगाने के साथ डबल मीनिंग और अश्लील नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर स्थानीय लोगों और परिक्रमा कर रहे अन्य लोगों ने आपत्ति की लेकिन ये युवक नहीं माने। इस पर मामले की शिकायत पुलिस से की।
4 of 5
दंड बैठक लगाने की सजा दी
- फोटो : अमर उजाला
जब ये युवक राधाकुंड चौकी क्षेत्र से गुजर रहे थे तो पुलिस ने करीब 10 युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला ये सभी छात्र हैं और साथ पढ़ने वाले मित्रों के साथ भरतपुर से गोवर्धन परिक्रमा करने आए हैं।
पुलिस को देख सहमे छात्रों ने अपनी गलती भी स्वीकार ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सबक सिखाने के लिए बीच रोड पर 50 दंड बैठक लगवाईं। भविश्य में इस तरह का आचरण न करने की नसीहत देकर छोड़ दिया।