फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: शंख और करतल ध्वनि से गूंजी कान्हा की नगरी, कर्मवीरों का जताया आभार

Mon, 23 Mar 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर शंख और घंटा-घड़ियाल बजाते साधु-संत - फोटो : Amar Ujala
मथुरा जिले में रविवार को 'जनता कर्फ्यू' का व्यापक असर दिखा। कोरोना वायरस से जंग में शहर से लेकर देहात के लोगों ने घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। शाम को पांच बजते ही लोगों ने सेहत के प्रहरियों को सलाम किया, तो पूरा ब्रज लगातार पांच मिनट तक शंखनाद और करतल की ध्वनि से गूंजायमान रहा। अगली स्लाइड्स में देखिए जनता कर्फ्यू में लोगों ने कैसे बिताया दिन...
विज्ञापन

2 of 8
वृंदावन के रमणरेती आश्रम के बाहर सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कान्हा की नगरी के लोगों ने जनता कर्फ्यू के तहत पूरी तरह सफल बनाया। इससे स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता और एकजुटता सामने आई। रविवार सुबह सात बजे से पहले लोगों ने दैनिक उपयोग का समान खरीदा। इसके बाद लोगों ने खुद को घरों में कैद कर किया। परिवार के साथ वक्त बिताया। 
विज्ञापन

3 of 8
गोवर्धन के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह और उनका परिवार - फोटो : Amar Ujala
जनता कर्फ्यू के दौरान पुराने दिन लौट आए। लोग स्वेच्छा से घरों में रहे। इस दौरान कई पीढ़ियां एक साथ बैठीं। काफी परिवारों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। बुजुर्ग अपने नाती-पोतों के साथ खेलते नजर आए तो सभी ने मिलकर टीवी देखा और देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखी।

4 of 8
दानघाटी मंदिर के बाहर सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, होलीगेट, डीग गेट, चौक बाजार, भरतपुर गेट, बिड़ला मंदिर, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णापुरी, कृष्णानगर, मसानी, सौंख रोड, जयसिंहपुरा, मथुरा-वृंदावन रोड, छत्ता बाजार, कलक्ट्रेट आदि क्षेत्रों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में इन स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रहती थी। ऐसा ही नजारा तीर्थनगरी वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना में दिखा। 
विज्ञापन

5 of 8
कर्मवीरों का जताया आभार - फोटो : Amar Ujala
शाम को पांच बजते ही लोग अपने घरों की छत और दरवाजे पर खड़े होकर शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली बजाने लगे। परिवार के सभी सदस्य इसमें शामिल हुए। लगातार पांच मिनट तक लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस-प्रशासन के अफसरों और सफाईकर्मियों का आभार जताते हुए उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन

6 of 8
ऐसे जताया कर्मवीरों का आभार - फोटो : Amar Ujala
शहर के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, यमुना महारानी, रंगेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गोकरनाथ महादेव, बिड़ला मंदिर, गोड़िय मठ, पिपलेश्वर महादेव, डीगगेट वाले हनुमानजी, गायत्री मंदिर, जयसिंहपुरा की चामुंडा मंदिर, मसानी पथवारी मंदिर घंटे-घड़ियाल बजाकर शंखनाद से गूंज उठे। सेवायतों ने विशेष प्रार्थना करते हुए इस महामारी के नाश की प्रार्थना की।
विज्ञापन

7 of 8
ताली बजातीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने ताली बजाकर जताया आभार
शाम पांच बजे अपने आवास पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के संग पुलिसकर्मियों और स्टाफ ने वैश्विक महामारी में सहयोग करने वालों का आभार जताया। एसएसपी और पुलिसकर्मियों ने ताली बजाकर सहयोगियों को आभार जताकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर स्टेनो जितेंद्र कुमार, पीआरओ प्रवीन कुमार मिश्र, ऊधम सिंह, विनीत शर्मा, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
शंख और घंटा-घड़ियाल बजाता एक परिवार - फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मित्र ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पीड़ितों के संबंध में लोग सूचनाएं देने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। जिले में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें