गुरुवार को कान्हा की नगरी में मंदिरों की मंगला आरती के बाद ही लोग वोट देने के लिए पहुंचे। लोगों ने कान्हा जी का जयकारा लगाया और अपनी सरकार चुनने निकल पड़े। मौसम भी मेहरबान रहा सो हर बूथ पर सुबह से ही बंपर वोटिंग रही। मथुरा में मतदान खत्म होते तक मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
2 of 6
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
अबकी बार खास बात यह रही कि पुलिस और प्रशासन ने भी खुलकर लोगों को मतदान के लिए अपना सहयोग दिया। लोग अपनी दुपहिया और चौपहिया गाड़ियों से वोट डालने बूथ तक पहुंचे। सुरक्षा के नाम पर किसी को बिना वजह परेशान नहीं किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
मतदान के लिए वृद्धा को लेकर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं भी सज-धज कर परिवार, सगे संबंधियों और पड़ोसियों के साथ बूथ तक पहुंचीं। बूढ़े-बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। वो भी सुबह से तैयार हो गए थे कि बच्चे उन्हें समय से बूथ पर ले जाएं और वे भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें। जो चलने-फिरने में असमर्थ थे उन्हें परिवारवाले गाड़ी, व्हीलचेयर और गोद में लेकर बूथ तक पहुंचे।
4 of 6
बूथ के बाहर महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
कृष्णा नगर, चंदन वन कालोनी, मोतीकुंज, सिविल लाइंस, चौक बाजार, छत्ताबाजार, डीग गेट, जयसिंहपुरा और डैंपियर नगर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी गजब का उत्साह रहा। किसान हो या व्यापारी, दादा हो या चाचा जी, हर कोई उत्साह में रहा।
विज्ञापन
5 of 6
मतदान करने जातीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
लोग बोले कि अच्छी सरकार चुनने के लिए घरों से निकलना जरूरी है। उधर, अबकी महिलाओं और युवाओं के साथ बच्चों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। कई बूथों पर वोटों की रौनक देखने के लिए छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अपने परिवार के साथ पहुंचते रहे। बच्चे वोट डालने के लिए लगी लोगों की भीड़ और अंगुली पर स्याही लगी देख उत्सुक हो रहे थे।
पहला वोट डाल कर स्याही दिखातीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग भी उन्हें वोट के महत्व के बारे में बता रहे थे। पुलिस और मौजूद प्रशासन भी लोगों के सहयोग में रहा, तैनात पुलिस बल ने बुजुर्गों और चलने में असमर्थ लोगों के साथ-साथ दिव्यांगों को सहारा देकर बूथ तक पहुंचाया। लोग भी पुलिस बल की सराहना करते रहे। वहीं, अबकी बंपर वोटिंग देख पोलिंग बूथों पर तैनात कर्मचारी भी गदगद हैं।