फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा सड़क हादसा: हाथों पर नहीं रच सकी मेहंदी, मंगेतर संग दुनिया से विदा हो गई सिमरन

Sat, 20 Feb 2021 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मथुरा सड़क हादसा: सिमरन और उसका मंगतेर मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हाथों पर मेहंदी रचने से पहले ही बदायूं की रहने वाली सिमरन इस दुनिया से ही विदा हो गई। उसका मंगेतर मनीष भी मथुरा जिले में हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। चार महीने पहले ही दोनों की सगाई हुई थी। 13 मई को सिमरन और मनीष शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन शनिवार को राया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। इस हादसे में सिमरन के छोटे भाई और बहन की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
मथुरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार तड़के राया कोयल रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से ओमनी वैन घुस गई थी। सड़क हादसे में बदायूं निवासी प्रभाकर शर्मा की पुत्री सिमरन (20), काजल शर्मा (14) व पुत्र रोहित शर्मा (18) और सिमरन का मंगेतर मनीष (22) पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गांव रिठौरा, बरेली की मौत हो गई, जबकि प्रभाकर शर्मा, उनकी पत्नी नीलम (41), बेटी मुस्कान (16) और वैन चालक अमरपाल (42) पुत्र वासुदेव घायल हो गया। ये लोग राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा सड़क हादसा: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मनीष के पिता सत्यपाल ने बताया कि दोनों शादी को लेकर काफी खुश थे। मनीष और सिमरन ने बड़े ही सपने संजोए थे। मनीष ससुराल वालों के साथ मेहंदीपुर बालाजी दर्शन को निकला था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन के साथ सिमरन के मंगेतर की मौत ने दो परिवारों पर पहाड़ सा टूट गया है। हादसे में घायल प्रभाकर शर्मा और नीलम जिला अस्पताल में भर्ती हैं। दंपती को अभी तक चारों की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। कारण यह है कि उनकी हालत फिलहाल ठीक नहीं है।

4 of 6
मथुरा सड़क हादसा: सिमरन की मां और बहन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओमनी वैन का चालक अमरपाल ने अपनी साइड बचाने के लिए कट मार दिया, जिससे कार का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया और कार में चालक अमरपाल के दोनों पैर फंस गए। धीरे-धीरे कार भी आग पकड़ने लगी तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद एंबुलेंस भी मौके पर तत्काल आ गई। सोनई, वृंदावन और राया से तीन एंबुलेंस भी एक साथ मौके पर पहुंच गईं। इससे समय से घायलों को उपचार मिल गया। 
विज्ञापन

5 of 6
मथुरा: कार से उड़ गए परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
नींद में सोया था परिवार, मौत ने मारा झपट्टा
शनिवार की तड़के बालाजी दर्शन करने जा रहा परिवार नींद में सोया हुआ था। अचानक मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे में मुस्कान को चोटें आई हैं। कार्यक्रम तय था कि शनिवार के दिन सुबह बालाजी पहुंच जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा सड़क हादसा: मृतक मनीष की मां को ढांढस बंधाती परिवार की महिला - फोटो : अमर उजाला
मनीष और रोहित दोनों परिवारों का इकलौता था चिराग
मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर हुए भीषण हादसे में प्रभाकर शर्मा और सत्यपाल का सबकुछ तहस-नहस हो गया। हादसे में प्रभाकर के इकलौते बेटे रोहित और सत्यपाल के इकलौते बेटे मनीष की मौत हो गई। रोहित तीन बहनों को इकलौता भाई था तो मनीष अपनी इकलौती बहन मानसी का भाई था। बरेली के गांव रिठौरा का रहने वाला मनीष फर्नीचर का काम करता था। फिलहाल पूरा परिवार वर्तमान में दिल्ली में सेटल है। बालाजी दर्शन के लिए मनीष ससुराल 17 फरवरी को आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें