फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों की दहशत: धुएं में फंसे कर्मचारी, सिलिंडर लेकर भागे लोग; जूता फैक्टरी में भीषण आग की डरावनी तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2026 09:22 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दमकल कर्मी फैक्टरी के बगल में स्थित जूते के सोल बनाने के कारखाने की छत पर चढ़ गए। यहां से फैक्टरी की दीवार को हथौड़े मारकर तोड़ा गया। वहीं आगे के हिस्से में लगी लोहे की जाली को भी काट दिया गया। तब कहीं फायरमैन अंदर घुसे और आग पर पानी डाला गया। दो घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली गई।
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर तीन मंजिला कोठी में संचालित जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग पहली मंजिल पर लगी। लपटों और धुएं के बीच दो कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें आग विकराल होने से पहले सीढ़ियां लगाकर बचा लिया गया। हालांकि तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजना पड़ा।

भीषण आग और धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। करीब रहने वाले अधिकतर लोग गैस सिलिंडर लेकर घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आधा दर्जन दमकलों की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना दोपहर 12 बजे की है। कृष्णापुरी कॉलोनी में योगेश राठौर पत्नी मीना, बेटे काव्य और तन्मय के साथ रहते हैं। उनकी तीन मंजिला कोठी है। इसमें ही वो एच एंड एच इंटरप्राइजेज के नाम से जूता फैक्टरी संचालित करते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
दीवार तोड़ता दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिव बाबा के नाम से उनकी पत्नी का आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और चूड़ियों का कारोबार है। उन्होंने कोठी के गेट के पास ही दोनों के ऑफिस बना रखे हैं। इसके आगे गैलरी हैं। इसमें बेसमेंट है, जहां कर्मचारी जूता बनाने का काम करते हैं। पहली मंजिल पर एक हिस्से में कमरे हैं, जिनमें परिवार रहता है। दूसरे हिस्से में जूता फैक्टरी और गोदाम है।

 
विज्ञापन

3 of 7
जूता फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी मंजिल की छत पर भी टिनशेड के नीचे जूता बनाने का काम होता है। पिछले हिस्से में प्लॉट है। योगेश राठौर ने बताया कि वह पत्नी के साथ ऑफिस में बैठे हुए थे। कर्मचारी दीपक और राजू पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। पहली मंजिल पर आगे के हिस्से में गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाया।

 

4 of 7
जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने पहुंचकर दीपक को ऑफिस में बनी सीढ़ी से बाहर निकाल लिया जबकि राजू फंस गया। सीढ़ियों की तरफ आग होने से वो बाहर नहीं आ सका। धुएं से उसे दिक्कत होने लगी। उसने शोर मचाया। इस पर दीपक और योगेश ने पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाई। तब राजू को 15 मिनट बाद बाहर निकाल लिया गया। वहीं बेटों को भी सीढ़ियों के रास्ते से बाहर निकाल लिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
जूता फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही देर में आग फैल गई। आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर 15 मिनट बाद दमकल की छह गाड़ियां पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने रास्ता रोककर लोगों को आग के करीब जाने से रोका।

 
विज्ञापन

6 of 7
जूता फैक्टरी में भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के अंदर बनाई थीं संकरी सीढ़ियां
एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि कोठी में सीढ़ियों के रास्ते पर धुआं होने की वजह से दमकल कर्मियों को अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। इस पर वो फैक्टरी के बगल में स्थित जूते के सोल बनाने के कारखाने की छत पर चढ़ गए। यहां से फैक्टरी की दीवार को हथौड़े मारकर तोड़ा गया। वहीं आगे के हिस्से में लगी लोहे की जाली को भी काट दिया गया। तब कहीं फायरमैन अंदर घुसे और आग पर पानी डाला गया। दो घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली गई। हालांकि चमड़ा, फोम और केमिकल होने की वजह से शाम चार बजे तक धुआं निकलता रहा। इस कारण एक दमकल और कर्मचारी मौजूद रहे। बार-बार लपटें निकलने पर पानी डालकर काबू किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जूता फैक्टरी में घुसते दमकलकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैक्टरी मालिक को देंगे नोटिस
सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी में फायर एनओसी नहीं थीं। अनधिकृत रूप से कोठी में संचालित की जा रही थी। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। छह दमकलों ने आग पर काबू पाया। एक फोम टेंडर को भी बुलाया गया था। मगर उसकी जरूरत नहीं पड़ी। बेसमेंट, भूतल और दूसरी मंजिल पर आग फैलने से रोक ली गई। पहली मंजिल पर कारखाने में आग लगी थी। जिस हिस्से में परिवार रहता था, वह बच गया। अब फैक्टरी संचालक को नोटिस दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-आगरा में शराब का जखीरा पकड़ा: धान की भुसी में छिपाकर पंजाब से झारखंड भेजी गई थी खेप, 30 लाख कीमत; तीन दबोचे




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें